आठ किलो के पीले लहंगे में जब माधुरी दीक्षित ने कथक के तोड़े किए थे तब दर्शकों के दिलों की धड़कने थम गईं थीं। इस खूबसूरत नृत्य की कोरयोग्राफी प्रसिद्ध कथक सम्राट बिरजू महाराज ने की थी।
साइना नेहवाल ने विश्व रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। साइना ने नंबर वन के ताज पर तब कब्जा किया जब उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन यहां इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई। आधिकारिक रैंकिंग अगले सप्ताह गुरूवार को जारी होगी लेकिन मारिन की हार से साइना का नंबर एक बनना तय हो गया है।
सानिया मिर्जा स्विट्जरलैंड की महान खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर बीएनबी परिबास ओपन टेनिस का खिताब जीतने के बाद सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलना बहुत ही सुखद है। वह भले ही फिल्मी दुनिया के प्रचलित शब्द सुपर सितारे नहीं थे पर सितारे तो थे ही। उनकी फिल्मों से दर्शक जुड़े क्योंकि लोग उनके सहज अभिनय के कायल थे
बीबीसी4 के लिए 8 मार्च को प्रसारित होने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडियाज डॉटर पर विवाद जारी है। फिल्म 57 वर्षीय इस्राइली फिल्ममेकर लेसली उडविन ने बनाई है, जिसके लिए वह दो साल तक भारत में रुकीं।