उत्तराखंड के अल्मोड़ा हाइवे से गुजर रही बस में पहाड़ी से लुढ़कर आया बोल्डर गिर गया। हादसे से बस में सवार चार महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
वृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हिन्दी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को उपनगरीय ब्रांदा में पाली हिल्स में स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर एक बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 64 पर एक डिवाइडर से हैदराबाद जा रही एक बस के टकरा कर एक नहर में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये।
नेशनल ग्रीन हाईवेज मिशन के तहत देश के एक लाख किलोमीटर राजमार्ग हरे-भरे किेए जाएंगे। इसमें न केवल पेड़ लगाना बल्कि उनकी निगरानी और देश में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर काबू पाने की योजना भी शामिल है। इसपर विस्तृत चर्चा के लिए आज दिल्ली के मध्यांचल भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित विभाग और मुद्दे से जुड़े जानकारों ने भाग लिया। इस मिशन में आउटलुक, टेरी, विश्व बैंक नॉलेज पार्टनर हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से 50 किलोमीटर दूर दरलाघाट के नजदीक एक निजी बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 अन्य घायल हो गये।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के लक्ष्मीपुरम में एक मल्टीप्लेक्स के निर्माण स्थल पर शनिवार की रात जमीन धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर को गंभीर हालत में बचाया गया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तरी कोलकाता के व्यस्त पोस्ता इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर का एक हिस्सा टूट कर गिर जाने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
कांग्रेस शासित उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पृष्ठभूमि में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह मोदी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग कर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
गोवा में नारियल पेड़ के वर्गीकरण के विवाद में फैशन डिजाइनर वेंडेल रोडिक्स के नेतृत्व में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से अनुरोध किया है कि वह नारियल को पेड़ के बजाय ताड़ के रूप में वर्गीकृत करने वाले विवादास्पद विधेयक को मंजूरी न दें।
एक रिपोर्ट के अनुसार कपास खेती के कम रकबे और उपज में भारी कमी के कारण चालू वर्ष में देश का कपास उत्पादन 11 फीसदी घटकर 335 लाख गांठ रह जाने का अनुमान है।