Advertisement

Search Result : "पेट्रोल वाहन"

पेट्रोल की कीमत तीन साल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में 70.30 रुपए पहुंची कीमत

पेट्रोल की कीमत तीन साल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में 70.30 रुपए पहुंची कीमत

इस साल 16 जून से रोज तय किए जा रहे हैं पेट्रोल के दाम। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि रोज दाम तय करने की व्यवस्था जारी रहेगी।
वीडियो: चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन

वीडियो: चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन

भूस्खलन में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं हैं। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबे की वजह से हाइवे पर यातायात भी ठप्प हो गया है।
बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जोधपुर में वाहन बहे

बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जोधपुर में वाहन बहे

लगातार हो रही बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हिमाचार प्रदेश में बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ। असम में भी बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को भी बारिश जारी रही। गुजरात के मोरबी जिले के टनकारा तालुका में अधिक बारिश होने से कई डैम में जलस्तर बढ़ गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजस्थान के जोधपुर में मूसलाधार बारिश से दोपहिया वाहन सड़कों पर तैरते नजर आए। लोगों ने दुकानें नहीं खोली और घरों में कैद रहे। मानसून की पहली बारिश में सड़कों पर नदी नालों की तरह पानी बहा। इसमें बहती गाड़ियों को पकड़ने के लिए लोग मशक्कत करते रहे।
बीपीसीएल ने रद्द किया तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस

बीपीसीएल ने रद्द किया तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस

बिहार के पूर्व मुख्यंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के हर सदस्य पर मुसीबतें आती चली जा रही हैं। इस बार पेट्रोल पंप आवंटन को लेकर हुए विवाद के बाद भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का आवंटन रद्द कर दिया है। हालांकि बीपीसीएल ने इस मामले में अभी तक आधिकारिक रुप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
अब रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इस मोबाइल ऐप पर करें चेक

अब रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इस मोबाइल ऐप पर करें चेक

कल यानी 16 जून से पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बदलेंगे। साथ ही रात 12 बजे की बजाय हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होगा।
लखनऊ में हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

लखनऊ में हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

लखनऊ में दो पहिया वाहन चलाने वाले अगर बिना हेलमेट पहने चलेंगे तो उन्हें पेट्रोलपंप पर तेल नहीं मिलेगा। यह कदम पुलिस के आदेश के बाद लोगों की सुरक्षा के दृष्टि से आज से लागू किया गया है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए चलाए गए इस अभियान के लिए ‘नो रुल, नो फ्यूल’ (नियम नहीं, तो ईंधन नहीं) का नारा दिया गया है।
पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां 8 सालों में हो जाएंगी गायब: स्टडी

पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां 8 सालों में हो जाएंगी गायब: स्टडी

क्या आपको पता है कि आठ सालों के भीतर पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारें गायब हो जाएंगी? यह बात सुनने में जरूर अटपटी लग रही हों लेकिन स्टैनफोर्ड के अर्थशास्त्री टोनी सेबा का मानना है कि ऐसा नजारा जल्द ही देखने को मिल सकता है।
जानिए, भविष्य में क्यों रहेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला

जानिए, भविष्य में क्यों रहेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला

देश की शीर्ष नीति-निर्धारक नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि इलेक्ट्रिक और साझा वाहनों के प्रयोग से आने वाले सालों में करीब 60 अरब डॉलर बचा सकता है। आयोग ने आज एक संयुक्त रिपोर्ट साझा कर इस बात का अनुमान लगाया है।
यूपी में पिता कंधे पर लादकर ले गया बेटे का शव

यूपी में पिता कंधे पर लादकर ले गया बेटे का शव

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम आज भी जस की तस है जबकि उत्तर प्रदेश की सत्ता अखिलेश सरकार से होकर योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच चुकी है। इस दौरान सरकार बदलाव के तमाम बड़े दावे करे, लेकिन एक आम आदमी के द्वारा शव को अपने कंधे पर उठाकर ले जाना सभी दावों को ढेर करता दिख रहा है।
चिप से पेट्रोल चोरी को देख अखिलेश ने ईवीएम पर भी जताया संदेह

चिप से पेट्रोल चोरी को देख अखिलेश ने ईवीएम पर भी जताया संदेह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उसमें छेड़छाड़ होने की आशंका जताई है। अखिलेश ने पेट्रोल पंपों पर बिना इंटनेट के चिप के जरिये हो रही धोखाधड़ी मामले को ईवीएम में छेड़छाड़ से जोड़ा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement