Advertisement

Search Result : "पुलिस उत्‍पीड़न"

उड़ान में आईएस के लगे नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद दो गिरफ्तार

उड़ान में आईएस के लगे नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद दो गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट की उड़ान के दौरान आईएसआईएस के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इंडिगो का विमान दुबई से केरल जा रहा था जिसमें आईएस के नारे लगने लगे। आनन फानन में विमान को उतारा गया।
भाजपा सांसद ने टोलकर्मी से मारपीट की

भाजपा सांसद ने टोलकर्मी से मारपीट की

भाजपा के एक सांसद द्वारा एक टोल प्लाजा पर एक गार्ड की कथित तौर पर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हुई इस सीसीटीवी फुटेज में भरतपुर से भाजपा सांसद बहादुर सिंह कोली बीकानेर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुधाबई टोल प्लाजा पर अपनी स्कॉर्पियो को रोकने वाले टोल नाका गार्ड की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके समर्थक भी गार्ड की पिटाई करते नजर आते हैं।
बिहार में भाजपा एमएलसी गिरफ्तार, ट्रेन में 12 साल की लड़की से की छेड़छाड़

बिहार में भाजपा एमएलसी गिरफ्तार, ट्रेन में 12 साल की लड़की से की छेड़छाड़

बिहार में सीवान के भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को ट्रेन में 12 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हाजीपुर जीआरपी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले को तूल पकड़ता देख भाजप ने भी आनन फानन में टुन्‍ना लाल को सस्‍पेंड कर दिया है।
महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

ऐसा लगता है कि पूरा यूरोप इन दिनों हिंसक गतिविधियों से जूझ रहा है। ‌ फ्रांस, तुर्की, बेल्जियम और अब जर्मनी को हिंसा से जूझना पड़ रहा है। बीती रात जर्मनी के शहर म्यूनिख में एक बंदूकधारी ने एक शॉपिंग सेंटर में लोगों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वैसे बाद में पुलिस ने कहा कि मरने वालों की संख्या नौ हो सकती है।
सबसे बड़े प्रदेश को जीतने कांग्रेस की बस यात्रा, 27 साल-यूपी बेहाल

सबसे बड़े प्रदेश को जीतने कांग्रेस की बस यात्रा, 27 साल-यूपी बेहाल

उत्तर प्रदेश में सत्‍ता पाने को बेताब कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों के लिए शनिवार से बस यात्रा शुरु करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बस यात्रा को कांग्रेस मुख्‍यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बस यात्रा को 27 साल, यूपी बेहाल नाम दिया गया है। बस यात्रा अपने पहले चरण में दिल्‍ली से कानपुर तक की होगी। इसके बाद अन्‍य चरणों में प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों को कवर किया जाएगा।
पुलिस सिंह की तलाश में, जंगी प्रदर्शन कर बसपा ने दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम

पुलिस सिंह की तलाश में, जंगी प्रदर्शन कर बसपा ने दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम

भाजपा के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने के विरोध में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में, प्रशासन को सिंह की गिरफ्तारी के लिये 36 घंटे की मोहलत देकर आंदोलन को रोक दिया गया।
मध्यप्रदेश: तैयार हो रहा है नेताओं पर दर्ज आपराधिक मामलों का डाटा

मध्यप्रदेश: तैयार हो रहा है नेताओं पर दर्ज आपराधिक मामलों का डाटा

मध्यप्रदेश में आपराधिक इतिहास वाले नेताओं के लिए बूरी खबर है। राज्य में किस नेता के खिलाफ किस तरह का आपराधिक मामला दर्ज है और उसमें अब तक क्या कार्रवाई हुई, पुलिस इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
उत्‍तराखंड-अरुणाचल और एनएसजी पर मोदी की किरकिरी,कांग्रेस करेगी हमला

उत्‍तराखंड-अरुणाचल और एनएसजी पर मोदी की किरकिरी,कांग्रेस करेगी हमला

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस ने इस सत्र में जीएसटी विधेयक पर अपना पूरा सहयोग देने को कहा है। लेकिन कुछ ऐसे महत्‍वपूर्ण मसले हैं जिन पर वह केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर अवश्‍य करेगी। कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्‍यायालय के हस्‍तक्षेप के बाद अपनी वापसी की है। इन दो राज्‍यों की सत्‍ता में वापसी के बाद कांग्रेस विशेष रुप से उत्‍साहित है।
यूपी में राज बब्‍बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार

यूपी में राज बब्‍बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार

कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में राज बब्‍बर को अध्‍यक्ष बनाकर सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती दी है। बब्‍बर को यूपी में कड़ी टक्‍कर मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं। निकाह मूवी में राज बब्‍बर के साथ काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी अब उनको चुनौती पेश करेंगी। आगा उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement