Advertisement

Search Result : "पीएनबी घोटाला"

कोयला घोटाले में पहला फैसला, जेआईपीएल के दो निदेशक दोषी करार

कोयला घोटाले में पहला फैसला, जेआईपीएल के दो निदेशक दोषी करार

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने झारखंड इस्पात प्राइवेड लिमिटेड (जेआईपीएल) और इसके दो निदेशकों आर.एस. रूंगटा और आर.सी. रूंगटा को राज्य में एक कोयला खान आवंटन में हुई अनियमितता के संबंध में दोषी ठहराया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने कंपनी और इसके दो निदेशकों को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक षडयंत्र) और 420 (धोखाधड़ी) का दोषी पाया गया।
कोयला घोटाले में कल से इंसाफ शुरू होगा

कोयला घोटाले में कल से इंसाफ शुरू होगा

विशेष अदालत कोयला घोटाला मामले में अपना पहला फैसला कल सुना सकती है। यह मामला झारखंड में एक कोयला ब्लाक आबंटन से जुड़ा है और इसके अभियुक्तों में झारखंड इस्पात प्राइवेट लि. (जेआईपीएल) तथा उसके दो निदेशक भी शामिल हैं।
आखिर गिरफ्तार हुए छगन भुजबल

आखिर गिरफ्तार हुए छगन भुजबल

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। भुजबल को ईडी ने आज दिन में पूछताछ के लिए बुलाया था और उसी समय संदेह व्यक्त किया जा रहा था कि भुजबल आज गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
राज ठाकरे का उपद्रव फिर शुरू, कार्यकर्ता जलाएं नए ऑटोरिक्‍शा

राज ठाकरे का उपद्रव फिर शुरू, कार्यकर्ता जलाएं नए ऑटोरिक्‍शा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर मुंबई में उपद्रव करने का इरादा जताया है। अपने मराठी एजेंडे पर आगे बढ़ने की मंशा से उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने और ऑटोरिक्‍शा जलाने का आह‍्वान किया है।
सचिवालय भर्ती घोटाला: दिग्विजय सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

सचिवालय भर्ती घोटाला: दिग्विजय सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के भर्ती घोटाला मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भोपाल की एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला उस समय का है, जब सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
पीएनबी ने माल्या और उनकी 3 कंपनियों को डिफाल्टर घोषित किया

पीएनबी ने माल्या और उनकी 3 कंपनियों को डिफाल्टर घोषित किया

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने उद्योगपति विजय माल्या तथा उनकी समूह कंपनियों- यूबी होल्डिंग्स (यूबीएचएल) तथा बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस को जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाली यानी विलफुल डिफाॅल्टर घोषित किया है।
फंसे कर्ज की मार, पीएनबी का मुनाफा 93% गिरा

फंसे कर्ज की मार, पीएनबी का मुनाफा 93% गिरा

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 93.41 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 51.01 करोड़ रुपये रह गया। फंसे कर्ज (एनपीए) के एवज में ज्यादा प्रावधान किये जाने से बैंक का मुनाफा कम हुआ है।
अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने की राज्यपाल की अनुमति

अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने की राज्यपाल की अनुमति

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने गुरुवार को आदर्श घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी। राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के इस कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा किए जाने के कुछ दिनों बाद यह अनुमति दी।
चर्चाः ‘सूरज’ तले लूट का अंधेरा | आलोक मेहता

चर्चाः ‘सूरज’ तले लूट का अंधेरा | आलोक मेहता

चांद को मुंह में रख लेने की बात देवी-देवताओं की कथा में मिल सकती है लेकिन सूरज का ताप कोई नहीं झेल सकता। ‘सूर्य’ की पूजा-अर्चना करने वाले देश में सबसे सुलभ और सस्ते ‘सौर ऊर्जा’ संसाधनों पर देर से ही ध्यान दिया गया। मनमोहन सिंह राज में तरंगों (स्पेक्ट्रम) और कोयला खान वितरण के घोटालों की कालिख ने कांग्रेस को गड्ढे में डाला ही था, अब केरल में विधानसभा चुनाव से पहले ‘सौर ऊर्जा’ के नाम पर स्वयं मुख्यमंत्री ओमन चांडी के विरूद्ध करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप राख पोतने जैसा है।
डीडीसीए: सरकार और जेटली के खिलाफ अदालत जाएंगे आजाद

डीडीसीए: सरकार और जेटली के खिलाफ अदालत जाएंगे आजाद

निलंबित भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आज डीडीसीए मामले में मोदी सरकार को भी घसीटते हुए कहा कि वह सरकार के अलावा वित्त मंत्री अरूण जेटली के विरूद्ध अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। आजाद ने दावा किया कि सीबीआई अब भी पिंजड़े का तोता ही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement