वरिष्ठ नौकरशाह अमिताभ कांत का मानना है कि भारत जैसे लोकतंत्र में अगर कुछ लोग चाहते हों तो उन्हें बीफ सेवन की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंसद की आजादी होनी चाहिए।
तेलंगाना के करीमनगर में 28 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आज खौफनाक तरीके से तलवार से हमला कर अपने माता-पिता और तीन कांस्टेबल समेत 22 लोगों को घायल कर दिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया। हमलावर के माता-पिता और एक ऑटो चालक गंभीर हालत में हैं। उसे रोकने की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका तथा अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हार्दिक पटेल ने पटेल आरक्षण मुद्दे पर उल्टा दांडी मार्च 13 सितंबर तक टालने का एेलान किया है। यह यात्रा कल से शुरू होने वाली थी लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। हार्दिक ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार अगले रविवार तक इजाजत देने में नाकाम रहती है तब भी वह विरोध कार्यक्रम पर आगे बढ़ेंगे।
शीना बोरा हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। शीना के पिता सिद्धार्थ मुखर्जी पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया है कि शीना और मिखाइल उन्हीं के बच्चे हैं। हालांकि, इंद्राणी से उनकी कभी शादी नहीं हुई और दोनों बच्चे शादी के बिना ही पैदा हुए थे। दास का कहना है शीना हत्याकांड से पर्दा उठाने के लिए वह पुलिस जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।
आज सुबह नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी पर लटकाए गए मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन का कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। उसके शव को विमान के जरिये नागपुर से मुंबई लाया गया था। शाम करीब सवा पांच बजे याकूब को मरीन लाइंस के बड़े कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के पास ही दफनाया गया। माहिम में याकूब के घर और जनाजे में काफी तादाद में लोग जमा हुए।
रिमझिम बारिश और पूना के बेतरतीब ट्रैफिक से गुजर जब मैं वार्जे के अतुल नगर इलाके में पहुंची तो हल्की ठंडक ने थोड़ी सी सिहरन भर दी थी। जब मैं कमरे में पहुंची तो कपूर की भीनी सी खुशबू नथुनों से टकराई और लगा जैसे एक-डेढ़ घंटे की थकान धीरे-धीरे कपूर के साथ उड़ रही है। उस छोटे से कमरे में कला के विविधरूप थे। छोटी मूर्तियां, कुछ रंग और बहुत सारा संगीत। इन सबके बीच सफेद धोती, कमीज और कंधे पर गमछा डाले जो शख्स विनम्रता से आते हैं उनका नाम है, मुकुल शिवपुत्र।
दिल्ली की एक अदालत ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के महानिदेशक आर.के. पचौरी को शुक्रवार को दिल्ली स्थित टेरी मुख्यालय और गुड़गांव स्थित एक शाखा को छोड़कर उसके परिसर में प्रवेश करने की इजाजत दे दी। पचौरी पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।