Advertisement

Search Result : "पाक सैनिक"

उरी हमले पर राजनाथ बोले, पाक आतंकवादी देश, अलग-थलग किया जाना चाहिए

उरी हमले पर राजनाथ बोले, पाक आतंकवादी देश, अलग-थलग किया जाना चाहिए

जम्मू-कश्मीर के उरी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस्लामाबाद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और उसे अलग-थलग किया जाना चाहिए।
राजनाथ जाएंगे रूस और अमेरिका, पाक प्रायोजित आतंक होगा मुख्य मुद्दा

राजनाथ जाएंगे रूस और अमेरिका, पाक प्रायोजित आतंक होगा मुख्य मुद्दा

पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के तहत केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह रूस और अमेरिका का दौरा करेंगे जहां वह पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और क्षेत्र में आईएसआईएस की गतिविधियों का मुकाबला करने के प्रयासों को लेकर बातचीत करेंगे।
राहिल शरीफ ने दी चुनौती, पाक दुश्‍मनों के नापाक इरादों से अनजान नहीं

राहिल शरीफ ने दी चुनौती, पाक दुश्‍मनों के नापाक इरादों से अनजान नहीं

पाकिस्तान के सेना अध्‍यक्ष राहिल शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की खुफिया एजेंसियों को ललकारते हुए कहा है कि हम अपने दुश्मनों को पहचानते हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों के नापाक इरादों से अनजान नहीं है।
आउटलुक विशेष- अब भारत के पास भी होगी आर्मर्ड ड्रोन की तकनीक

आउटलुक विशेष- अब भारत के पास भी होगी आर्मर्ड ड्रोन की तकनीक

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के अमेरिकी दौरे में इस हफ्ते महत्वपूर्ण समझौते होने हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य संसाधनों और सैनिक बेस, आपूर्तियों के परस्पर इस्तेमाल को लेकर करार तय माना जा रहा है। पर्रीकर के इस दौरे में भारत को अमेरिका से हथियारबंद ड्रोन (आर्मर्ड ड्रोन) तकनीक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए भारत अरसे से प्रयास कर रहा था। मनोहर पर्रीकर की वहां के सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस एश्टन कार्टर के साथ कई दौर की बात होनी है। रक्षा मंत्री रविवार को यहां से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे वहां पहुंच चुके हैं और उनका यह सप्ताह व्यापी दौरा है।
पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

भारत की बलूचिस्तान और पीओके रणनीति ने पाकिस्तान को बैकफुट में डाल दी है। पीएम मोदी की पहल से गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगाए गए हैं। लंदन में भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लंदन में बलोच और सिंधी नेताओं ने चीनी दूतावास के सामने पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक कॉरिडोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पठानकोट हमले पर अमेरिका ने नए सबूत दिए, भारत मांगेगा पाक से जवाब

पठानकोट हमले पर अमेरिका ने नए सबूत दिए, भारत मांगेगा पाक से जवाब

पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले पर भारत ने अमेरिका को नए सबूत दिए हैं। जिसके आधार पर भारत पाकिस्तान से जवाब मांगेगा। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा छोड़े गए कुछ साइबर निशानों का पता लगाने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई समेत कुछ एजेंसियों की मदद मांगी गई थी।
अमेरिकी मदद रुकने पर बिफरा पाक

अमेरिकी मदद रुकने पर बिफरा पाक

पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा 300 मिलियन डॉलर यानी करीब दो हजार करोड़ रुपये की मदद रोक देने की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान में सक्रिय हक्कानी नेटवर्क समेत सभी आतंकवादी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की है। इसके बावजूद अमेरिका ने उसकी मदद रोक दी है।
भारत ने पाक से फिर दो टूक कहा, अब सिर्फ आतंकवाद पर करेंगे बात

भारत ने पाक से फिर दो टूक कहा, अब सिर्फ आतंकवाद पर करेंगे बात

भारत ने अपना रूख और कड़ा करते हुए कश्मीर पर बातचीत के पाकिस्तान के ताजा न्यौते को वस्तुत: खारिज कर दिया। भारत ने पाक को स्पष्ट रुप से कहा कि वह सीमापार आतंकवाद पर चर्चा का इच्छुक है जो उसकी मुख्य चिंता है।
गिलगिट पर पीएम मोदी के आरोपों की पाक सांसदों ने की पुष्टि

गिलगिट पर पीएम मोदी के आरोपों की पाक सांसदों ने की पुष्टि

पाकिस्तानी सांसदों की अधिकार प्राप्त समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में आम जनता पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों की पुष्टि की है। गिलगिट-बाल्टिस्तान के दौरे के बाद समिति के प्रमुख ताज हैदर ने कहा कि हालात उससे भी बदतर हैं, जितना हमने सुना था। समिति के दौरे के बाद अवामी एक्शन कमेटी ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। अवामी एक्शन कमेटी गिलगिट-बाल्टिस्तान के 23 धार्मिक और राजनीतिक दलों का संगठन है। जाहिर है अपने ही सांसदों की समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के मंसूबों को सार्वजनिक कर दिया है।
बांग्लादेश बोला, आतंकियों का पालन-पोषण कर रहा है पाक

बांग्लादेश बोला, आतंकियों का पालन-पोषण कर रहा है पाक

आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भारत के बाद अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। बांग्लादेश का कहना है कि इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को पाल-पोस रहा है। मीडिया के मुताबिक बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसनुल हक इनू ने भारत की यात्रा के दौरान पाक पर आतंक को लेकर हमला बोला है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement