मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने आज बीसीसीआई में गठित क्रिकेट प्रशासन समिति से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह इस्तीफ दिया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ब्रेकफास्ट-लंच नहीं दिए जाने का मसला सोशल मीडिया पर गरमा रहा है। प्रशासन पहले ऐसी किसी घटना से इंकार करता रहा, लेकिन तथ्य सामने आने के बाद नया आदेश जारी किया गया। अब छुट्टियां शुरू होने तक छात्रों की मांग पर दोपहर का खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी देने के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पहले चरण की लड़ाई हार चुके पाकिस्तान ने अब इस मामले में नया पैंतरा आजमाया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान में हाल में हुए आतंकी हमलों के बारे में जाधव उन्हें महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आज भारतीय महिला उज्मा को स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी। उज्मा ने यहां भारतीय उच्चायोग में शरण ले रखी है। उसका आरोप है कि पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली ने उसके साथ बंदूक की नोक पर शादी की है।
पाक वायुसेना प्रमुख सोहेल अमान ने धमकी देते हुए कहा है, भारत को ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां याद करेंगी। पाकिस्तानी मीडिया के दावों के मुताबिक सियाचीन में पाकस्तान के जंगी जहाजों ने उड़ान भरी है। उधर भारतीय वायुसेना ने सियाचीन में उड़ान भरने के दावे को खारिज किया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कर्नाटक कैडर के आईएएस का शव मिला है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। आईएएस अनुराग तिवारी का शव मीराबाई गेस्ट हाउस के बाहर बरामद हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से सख्त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता और कभी खुद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे जॉन मैक्केन ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन में घोटालों का आकार वाटरगेट कांड जितना बड़ा हो गया है।
पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार सुबह बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मार गिराया। रविवार को एक दिन पहले ही भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था।
पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद नियंत्रण रेखा के पास के सभी स्कूल को बंद कर दिया गया है।
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक के साथ एक और अपमानजनक कदम उठाया है। इस्लामाबाद उच्च अदालत के एक कार्यकारी ने भारतीय उच्चायोग के प्रथम सचिव का फोन शुक्रवार को जब्त कर लिया है।