भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित पाकिस्तान के नये विदेश सचिव बनने वाले हैं। समाचार पत्र द न्यूज के अनुसार नवाज शरीफ सरकार ने बासित को देश का नया विदेश सचिव बनाने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला कर लिया है। बासित एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगे जो अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत बनने जा रहे हैं। (एजेंसी)
अमेरिका के बाद अब कुवैत ने आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान सहित पांच मुस्लिम देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया भी तत्काल प्रभाव से रोक दी है। पाकिस्तान के अतिरिक्त जिन देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगा है उनमें अफगानिस्तान, ईरान, इराक और सीरिया हैं।
गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले जाने वाले जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को आज पाकिस्तानी सेना ने वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया। जवान बाबूलाल चव्हाण गत 29 सितंबर को भटक कर सीमा पार कर गया था जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे पकड़ लिया था।
बालीवुड के वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने पिता और भारतीय सिनेमा के शोमैन के नाम से मशहूर अभिनेता राज कपूर के बारे में अपनी किताब में कहा है कि उनके जिंदगी पर बननी फिल्म चाहिए। वहीं कल किताब के विमोचन पर दिल्ली आए ऋषि ने एक बातचीत में अमिताभ बच्चन को महान कलाकारों में एक बताया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी कि अगर उसने उसके देश के भीतर लक्षित हमले करने का दुस्साहस किया तो माकूल जवाब दिया जाएगा। आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत पाकिस्तान के साथ न तो बातचीत की प्रक्रिया जारी रखना चाहता है और न ही तनाव घटाना चाहता है।
बिहार के मधुबनी से दिल्ली आकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास की पढ़ाई करने के बाद नरेंद्र झा अभिनय में अपना कैरिअर बनाने में जुट गए। छोटे पर्दे पर ‘रावण’ से पहचान मिली और फिर ‘हैदर’, ‘घायल वन्स अगेन’, ‘फोर्स 2’ जैसी फिल्में करने के बाद अब वह 26 जनवरी के मौके पर एक ही दिन रिलीज हो रहीं ‘रईस’ और ‘काबिल’ में आ रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए पाकिस्तान के साथ ही अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। उन्होंने कहा कि घाटी में अशांति के लिए तैयारियां पहले से ही कर ली गई थीं।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां पाकिस्तान को 220 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान की टीम 465 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और अंतिम दिन चाय के विश्राम से ठीक पहले 244 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर स्टीव ओ केफी ने तीन-तीन विकेट लिए।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नोटबंदी को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला हैै। विपक्ष नकारात्मक राजनीति करते हुए विकास का रास्ता रोक रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से शाह ने कहा कि विपक्ष विकास के क्रम में रुकावट पैदा कर रहा है।