Advertisement

Search Result : "पाकिस्तान "

एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने के भारत के प्रयास का विरोध कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने झिड़कते हुए बताया है कि भारत का यह प्रयास हथियारों की दौड़ के बारे में नहीं, बल्कि परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के बारे में है।
26/11 हमले की जांच में सहयोग करे पाकः अमेरिका

26/11 हमले की जांच में सहयोग करे पाकः अमेरिका

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 26/11 हमले की जांच में भारत के साथ सहयोग करे। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान से उसकी जमीन से काम कर रहे सभी आतंकवादी समूहों से निपटने की अपील की।
चाबहार समझौता आतंक के खिलाफ उत्तम रणनीति

चाबहार समझौता आतंक के खिलाफ उत्तम रणनीति

विश्व के अनेक देश आतंकवाद को लेकर गंभीर तो दिख रहे हैं लेकिन इन आतंकी संगठनों का मुकाबला कैसे किया जाए इस पर सहमति नहीं बन पा रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को ही ले लें। वह एक ओर तो आतंकवाद से लड़ने की बात करता है और दूसरी ओर लगातार आतंकवादियों को बढ़ावा देने वाले देशों का समर्थन करता है।
अमेरिका ने तालिबान के शीर्ष नेता पर पाकिस्तान में हमला किया

अमेरिका ने तालिबान के शीर्ष नेता पर पाकिस्तान में हमला किया

अमेरिकी सेना ने शनिवार को अफगा‌निस्तान के एक बड़े कमांडर पर पाकिस्तान के इलाके में मानव रहित ड्रोन विमान से हमला किया। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के हवाले से अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने यह खबर छापी है।
'पाकिस्तान को साधने के काम आएगा ईरान'

'पाकिस्तान को साधने के काम आएगा ईरान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईरान दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। इस यात्रा को अतिमहत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर देखा जाना चाहिए। इस दौरान उद्योग, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कई संभावनाओं पर विचार और समझौते होने की उम्मीद है। ये समझौते भारत और ईरान को और करीब लाएंगे।
ईरान में आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरेंगे मोदी

ईरान में आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरेंगे मोदी

ईरान जाकर आतंकवाद और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की योजना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। ईरान के रास्ते अफगानिस्तान तक सीधे पैठ की योजना है। इस यात्रा में कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान और चीन को जवाब भी देने की तैयारी है। दूसरा महत्व ईरान के शिया मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश होने के चलते है। दुनिया में ईरान के बाद सबसे ज्यादा शिया आबादी भारत में रहती है। माना जा रहा है कि मोदी के ईरान दौरे से देश में खासकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पकड़ की दृष्टि से शिया आबादी को सकारात्मक संदेश भी दिए जाने की तैयारी है।
सरबजीत के सम्मान में सोनू निगम, सुखविंदर ने बिखेरी सुरों की छटा

सरबजीत के सम्मान में सोनू निगम, सुखविंदर ने बिखेरी सुरों की छटा

बॉलीवुड गायक सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, सुनिधी चौहान समेत संगीत जगत की कई हस्तियों ने मुंबई में आयोजित एक समारोह मेंं सरबजीत सिंह को विशेष संगीतमय सम्मान दिया।
नक्शे से जुड़े भारत के विधेयक पर भड़का पाकिस्तान, यूएन पहुंचा

नक्शे से जुड़े भारत के विधेयक पर भड़का पाकिस्तान, यूएन पहुंचा

पाकिस्तान ने कश्मीर के नक्शे से संबंधित भारतीय संसद के मसविदा विधेयक पर संयुक्त राष्ट्र में गहरी चिंता जताई है। पाकिस्तान ने वैश्विक संस्था से कहा है कि वह अपने प्रस्तावों को बरकरार रखे और भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन कृत्यों को बंद करने के लिए कहे।
दीदादिलेरीः भारतीय दखलअंदाजी पर डोजियर तैयार करेगा पाकिस्तान

दीदादिलेरीः भारतीय दखलअंदाजी पर डोजियर तैयार करेगा पाकिस्तान

भारत में आतंक फैलाने और इस क्रम में कई बार एक्सपोज हो चुका पाकिस्तान अब भारत को धमकाने के नए तरीके तलाश रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की सीनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से देश में भारतीय हस्तक्षेप पर एक डोजियर तैयार करने और उसे अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पास भेजने को कहा है।
लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर पाकिस्तानी विश्वविद्यालय ने लगाई रोक

लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर पाकिस्तानी विश्वविद्यालय ने लगाई रोक

पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय ने परिसर में लड़के-लड़कियों के जोड़े में बैठने को इस्लामी परंपराओं के विरूद्ध करार देते हुए ऐसा करने पर रोक लगा दी है।