पाकिस्तान ने समझौता ट्रेन विस्फोट मामले के आरोपी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद को बरी किए जाने पर चिंता जताते हुए भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया है।
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किए गए 85 भारतीय मछुआरों को आज जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के विभिन्न पहलुओं पर 20 और 21 मार्च को लाहौर में बातचीत होगी। उरी में आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि पर पाकिस्तान से बातचीत निलंबित करने का फैसला किया था। अब करीब छह महीने बाद स्थायी सिंधु आयोग:पीआईसी: की बैठक होगी।
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद एड रॉयस ने कहा है कि पाकिस्तान को अपने 600 देवबंदी मदरसों को बंद करने के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी कांग्रेस और ट्रंप प्रशासन को लगता है कि ऐसे स्कूल आतंकवादियों के पनपने का स्थल हैं।
पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा करने के बाद आगे और सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाने की दिशा में भारत सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भारत अब पाकिस्तान के साथ सिंधु जल पर बातचीत को तैयार हो गया है। मीडिया की माने तो स्थायी सिंधु आयोग की बैठक इस महीने लाहौर में होने वाली है। भारत इस बैठक का हिस्सा हो सकता है।
छात्र राजनीति में आंदोलन, हड़ताल, हिंसा की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुए टकराव में भयावह शब्दों के साथ घृणित हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा के मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा है ये हिंदू संगठन नहीं है। एक हिंदी अखबार को दिए विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के उपनिषदों में उन्हें नफरत फैलाने की बात कहीं नहीं मिली।
दिल्ली में तीन दिन का सार्क साहित्य उत्सव शुरू हो गया है। सभी सार्क देशों की उपस्थिति है सिवाय पाकिस्तान के। यह उत्सव सार्क लेखकों के लिए फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर एंड लिटरेटर (एफओएसडब्लूएएल) और विदेश मंत्रालय के सौजन्य से हो रहा है।
भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पेंग्विन रैंडम हाउस से आई नई किताब 'डिफीट इज एन ऑर्फन : हाउ पाकिस्तान लॉस्ट द ग्रेट साउथएशियन वार' में कहा गया है कि अगर भारत को नियंत्रण रेखा के पार हमलों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन है तो वह इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की ओर से जिहादियों के हमले को भारत ने 1998 से बेहद सावधानीपूर्वक नियंत्रित किया हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के पूर्ववर्तियों का धन्यवाद है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में एक अदालत के बाहर आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।