अमेरिका के एक जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों और प्रवासियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कच्छ में एक पाकिस्तानी नौका जब्त किए जाने के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज फिर पड़ोसी देश के दो और नौकाओं को जब्त किया।
देवास की एक स्थानीय अदालत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आज साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी आठ आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस और एनआईए दोनों ने किसी पूर्वाग्रह या अज्ञात कारण से प्रकरण में लचर अनुसंधान किया।
प्रवासियों और शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाये जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में आने पर हिरासत में लिए गए लोगों के परिवारों के सदस्य न्यूयॉर्क शहर के कैनेडी हवाईअड्डे पर परेशान और हताश नजर आ रहे थे। हालांकि इस बीच एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के प्रवासी नीति पर आंशिक रोक लगा दी है जिससे स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
गुजरात उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की उस अर्जी पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया जिसमें तीस्ता ने 2014 में अहमदाबाद पुलिस की ओर से दर्ज की गई एक प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। पुलिस ने एक लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें डालने के मामले में तीस्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को मंगलवार को एक विशेष अदालत ने उनकी विदेश यात्रा को कारोबारी मकसद से तीन दिन और बढ़ाने की अनुमति दे दी।
कोलकाता पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की 14 जनवरी को शहर में प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति नहीं दी और संघ से कोई वैकल्पिक तारीख तय करने को कहा। संघ इसके विरोध में कल अदालत का रुख करेगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक फैसले में कहा कि पति या पत्नी, दोनों में से कोई एक केवल इस आधार पर ही परित्याग का फैसला नहीं कर सकता कि ससुराल पहले किसने छोड़ा क्योंकि विवाहित जोड़े में से एक का आचरण दूसरे को अलग रहने के लिए बाध्य कर सकता है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल जुलाई में कश्मीर में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक बहादुर अली पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर करीब चार महीने पूर्व लगे प्रतिबंध को हटा लिये जाने के, वहां के सिनेमा मालिकों के फैसले का अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, काजोल समेत बॉलीवुड के कलाकारों ने स्वागत किया है।