भारत की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आगे बांग्लादेश ने घुटने टेक दिए। भारतीय टीम ने 40ओवर 1 गेंद में सिर्फ 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज ने आज अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को देखने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ststephens.edu पर जाकर देख सकते हैं। कॉलेज की पहली कट-ऑफ लिस्ट विद्यार्थियों के लिए थोड़ी राहत भरी है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ शेयर करने को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें ज़िक्र किया गया है कि एनडीटीवी के आंकड़े बताते हैं कि ‘मेक इन इंडिया' एक फ्लॉप शो है। इसे ट्वीट करते हुए पात्रा ने लिखा- एजेंडा। हालांकि पात्रा ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
बेनामी संपत्ति मामले में फंसीं मीसा भारती ने आज एक बार फिर आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुईं। विभाग ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ समन जारी किया था।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2017 का परिणाम रविवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में चंडीगढ़ (पंचकुला) के सर्वेश मेहतानी ने पहला स्थान हासिल किया है।
ब्रिटेन आम चुनाव में एक ओर जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। इस चुनाव में लेबर पार्टी के दो सिख उम्मीदवारों को जीत मिली है, जिसमें प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद और तनमनजीत सिंह धेसी पार्टी के पहले पगड़ीधारी सांसद बन गए हैं।
बीयर शॉप के उद्घाटन को लेकर सुर्खियों में आईं राज्यमंत्री स्वाति सिंह आज एक बार चर्चा में बनी हुई हैं। स्वाती सिंह ने ज्येष्ट मास के आखिरी मंगलवार को एक भंडारे का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने लोगों को प्रसाद के साथ 100-100 के नोट भी बांटे। चर्चा है कि सीएम योगी भी बियर शॉप उद्घाटन मामले के बाद स्वाति से नाराज हैं।
इसरो ने जीएसएलवी मार्क 3 लांच कर विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रचा है, लेकिन क्या इस बार राष्ट्रपति पद के लिए इसरो के किसी वैज्ञानिक को उम्मीदवार बनाया जा सकता है? अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में मिसाइल मैन अब्दुल कलाम का हवाला देते हुए राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसा हुआ तो यह भी अपने आप में इतिहास ही होगा।