Advertisement

Search Result : "पश्चिम एशिया"

श्रीलंका पर जीत से भारत शान से फाइनल में

श्रीलंका पर जीत से भारत शान से फाइनल में

पहले गेंदबाजों ने कमाल दिखाया तो बाद में विराट कोहली और युवराज सिंह ने विपरीत अंदाज में खूबसूरत पारियां खेली जिससे भारत ने मंगलवार को मीरपुर में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करके एशिया कप ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
बंगाल चुनाव: माकपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे, घोषणा जल्द संभव

बंगाल चुनाव: माकपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे, घोषणा जल्द संभव

कांग्रेस और माकपा को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए अभी गठबंधन की औपचारिक घोषणा करनी बाकी है, लेकिन दोनों दलों का राज्यस्तरीय नेतृत्व स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों और विरोध प्रदर्शनों में मिलकर शिरकत करते हुए गठबंधन के मूड में प्रवेश कर चुका नजर आ रहा है।
टी20 में भारत के लिए गेम चेंजर है हार्दिक : धोनी

टी20 में भारत के लिए गेम चेंजर है हार्दिक : धोनी

पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की हार्दिक पंड्या की क्षमता से प्रभावित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी अपनी हरफनमौला प्रतिभा से टी20 में भारत के लिये गेम चेंजर साबित हुआ है। पंड्या ने 18 गेंद में 31 रन बनाने और 23 रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रन से मात दी।
लोकसभा में चुनाव कानून संशोधन विधेयक 2016 पेश

लोकसभा में चुनाव कानून संशोधन विधेयक 2016 पेश

भारत और बांग्लादेश के बीच क्षेत्रों की अदला बदली के बाद पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन की पहल और इस क्रम में देश के नागरिक बने लोगों को मतदान का अधिकार प्रदान करने वाला एक विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। इसके तहत दो चुनाव कानूनों में संशोधन किए जाएंगे।
विकास गाथा में वामदलों की भूमिका चुड़ैलों की: मीनाक्षी लेखी

विकास गाथा में वामदलों की भूमिका चुड़ैलों की: मीनाक्षी लेखी

केरल आौर पश्चिम बंगाल में जल्द ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा ने आज लोकसभा में वाम दलों को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्हें भारतीय विकास गाथा की परी कथा की चुड़ैल बताया।
राजनाथ का दावा-जेएनयू प्रदर्शन को हाफिज सईद का समर्थन, विपक्ष ने मांगे सबूत

राजनाथ का दावा-जेएनयू प्रदर्शन को हाफिज सईद का समर्थन, विपक्ष ने मांगे सबूत

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यह दावा कर राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया कि जेएनयू में पिछले दिनों संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में हुए कार्यक्रम को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का समर्थन मिला था। राजनाथ के बयान के तुरंत बाद विपक्षी पार्टियों ने मांग की कि गृह मंत्री जेएनयू परिसर में हुए कार्यक्रम को लेकर किए गए अपने दावे को साबित करने के लिए सबूत दें।
पाक को एफ-16 विमान बेचने के अमेरिकी फैसले पर विरोध तय

पाक को एफ-16 विमान बेचने के अमेरिकी फैसले पर विरोध तय

ओबामा प्रशासन ने शनिवार को कहा कि उसने पाकिस्तान को लगभग 70 करोड़ डॉलर कीमत के आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने का फैसला किया है। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम इन लड़ाकू विमानों की बिक्री के प्रस्ताव को रिपब्लिकनों के नियंत्रण वाली कांग्रेस में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कांग्रेस से गठबंधन के लिए बातचीत को तैयार हुआ वाम मोर्चा

कांग्रेस से गठबंधन के लिए बातचीत को तैयार हुआ वाम मोर्चा

माकपा के नेतृत्व वाला पश्चिम बंगाल का वाम मोर्चा आज औपचारिक रूप से इस बात पर सहमत हो गया कि कांग्रेस यदि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर उनसे संपर्क करती है तो वह उनके साथ इसे लेकर चर्चा करेंगे।
विश्व टी-20 में युवी, भज्जी और नेगी बने चयनकर्ताओं की पसंद

विश्व टी-20 में युवी, भज्जी और नेगी बने चयनकर्ताओं की पसंद

युवा आलराउंडर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और पवन नेगी को विश्व ट्वेंटी20 और एशिया कप की टीम में जगह देकर चयनकर्ताओं ने सबको चौंका दिया है। इन दो टूर्नामेंटों की 15 सदस्यीय भारतीय टीम में मनीष पांडेय के बजाय अजिंक्य रहाणे जबकि युवा खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंडया को भी मौका दिया गया है। टीम में इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज भी नहीं हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement