 
 
                                    एमसीडी की हार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा
										    दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे आम कार्यकर्ताओं की तरह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने भी अपने पद से इस्तीेफा दे दिया है। 										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    