संसद में हो रहे लगातार शोर-शराबे से आजिज आकर संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने भावुक होकर कहा कि कांग्रेस देशहित में संसद चलने दे। वेकैंया ने कहा कि कांग्रेस सांसदों को नियम और कानून से कुछ लेना-देना नहीं है। संसद की कार्यवाही में अड़चन डालना उनकी आदत सी बन गई है।
बेशक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम फौरी तौर पर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट रख दिया गया हो लेकिन नाम को लेकर सियासी खींचतान अब भी जारी है। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचारक और भाजपा नेता मंगलसेन के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखे जाने का प्रस्ताव रखा है। खट्टर के इस प्रस्ताव की खासी आलोचना हो रही है।
मार्च 1986 में जब पंजाब में उग्रवाद बेकाबू हो रहा था तब महाराष्ट्र काडर के पुलिस अधिकारी जूलियो रिबेरो को राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाकर लाया गया। खालिस्तानी खाड़कुओं से मुकाबले के लिए रिबेरो ने 'गोली के बदले गोली’ नीति अपनाई। हालात बेकाबू होने पर पंजाब में सन 1987 में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
पंजाब के अबोहर में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद एक गुट के दो लोगों के हाथ-पांव काट दिए गए। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। समाचार है कि जिन दो लोगों के हाथ-पांव काटे गए हैं उनमें से एक की मौत हो गई है। दोनों पीड़ित वाल्मीकि समुदाय से हैं।
दिल्ली फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी के पास दूसरी अच्छी खबर पंजाब से ही आई थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के चार सांसद पंजाब से जीतकर आए थे। अब वर्ष 2017 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है।
पंजाब में कपास की फसल के नुकसान के बाद अब मटर उत्पादक किसानों ने घटिया बीज आपूर्ति की शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि राज्य के कृषि विभाग ने घटिया गुणवत्ता के बीज की आपूर्ति की है जिससे फसल में देरी हुई है।
पंजाब में कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पद से इस्तीफा देने के साथ ही सियासी लड़ाई और तेज हो गई है। आज कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। हालांकि पार्टी हाईकमान बाजवा के धुर विरोधी कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर झुकती नजर आ रही है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी में बगावत पर उतरे कैप्टन नई पार्टी भी बना सकते हैं। वैसे अमरिंदर सिंह पहले भी दो दफा पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बाजवा अब राहुल गांधी की टीम में काम करेंगे।
तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आज कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में कांग्रेस की कमान कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दी है। कल प्रताप सिंह बाजवा ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कैप्टन और बावजा की सियासी लड़ाई में राज्य में पार्टी नुकसान से गुजर रही थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह तीसरी दफा पार्टी अध्यक्ष बनाए गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के तहत पार्टी हाई कमान पंजाब के सिलसिले में कई अहम फेरबदल किए हैं।
पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा के साथ ही पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।