यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल डॉ राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ पूर्णिमा शुक्ला को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पश्चिम बंगाल में फेसबुक पोस्ट के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए। साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
देशभर में एक ओर मोदी सरकार लाल बत्ती हटाकर वीआईपी कल्चर को खत्म कर रही है वहीं दूसरी तरफ उसके कुछ नेताओं की दादागिरी भी आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला सीतापुर के भाजपा विधायक का है। विधायक राकेश राठौर ने कुछ विलंब होने की वजह से टोल प्लाजा कर्मियों को चांटा रसीद कर दिया।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई का समर्थन करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आतंकवादियों को जिस तरह से जवाब देना चाहिए, उसी लहजे में सेना और सुरक्षा कर्मी जवाब दे रहे हैं और इसमें सफलता मिलेगी। लेकिन यहां के युवाओं को पाकिस्तान के इशारे पर गुमराह नहीं होना चाहिए।