शादी का मंडप सजा है। एक स्कॉर्पियो आकर रुकती है। कार से तीन लोग निकलते हैं। जिनमें एक लड़की के हाथ में रिवोल्वर है। देखते ही देखते लड़की दूल्हे की कनपटी पर रिवोल्वर सटाकर सरेआम उसे किडनैप कर ले जाती है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन ने आज उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें न्यायालय की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया जाए। शीर्ष अदालत ने नौ मई को अवमानना के मामले में न्यायमूर्ति कर्णन को छह महीने की जेल की सजा सुनाने के साथ ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता में सरकारी अस्पताल द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड को 4 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सी एस कर्णन की मेडिकल जांच करने का आदेश दिया।
मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे आज सुबह उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के विवादित न्यायाधीश सीएस कर्णन आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश हुए, जिसने उन्हें अवमानना के नोटिस पर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दे दिया। हालांकि न्यायालय ने उनकी प्रशासनिक एवं न्यायिक शक्तियों को बहाल करने के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया।
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सुरजीत कार पुरकायस्थ ने शुक्रवार को अवमानना के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सीएस कर्णन को उच्चतम न्यायालय की ओर से 10 मार्च को जारी जमानती वारंट सौंपा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। उनके जोरदार प्रचार के बाद भी यहां से कांग्रेस का खाता नहीं खुला जबकि लोक सभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मेहनत यहां रंग लाई। उन्होंने प्रचार में यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां से अमेठी राजघराने की रानी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव जीतने में सफल रहीं।