अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के तहत विस्कॉन्सिन प्रांत में पड़े मतों की गणना फिर से की जाएगी। इसको लेकर तीसरी पार्टी के उम्मीदवार की ओर से दो आवेदन मिले थे, जिन्होंने रूसी हैकरों द्वारा मतदाता प्रणाली में घुसपैठ करने की आशंका प्रकट की है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीरियों को अपना नैैतिक समर्थन देते रहेगा। शरीफ के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के लिए एक तरह से जीनेे-मरने का सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता भारत सरकार की हिंसा का निशाना बन रही है।