Advertisement

Search Result : "निधन Jnanpith Award"

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मध्य‍ प्रदेश के रहने वाले दवे 60 वर्ष के थे। संघ से जुड़े दवे को पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।
दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यालयाधीश (सेवानिवृत) लीला सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी। 5 मई की रात को उन्हों ने अपने नोएडा स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनकी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को वैज्ञानिक शोध के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विनोद खन्‍ना को अमिताभ ने कुछ यूं याद किया, 'किसी की चाल में नहीं है वो बात'

विनोद खन्‍ना को अमिताभ ने कुछ यूं याद किया, 'किसी की चाल में नहीं है वो बात'

सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिवंगत विनोद खन्नां को याद करते हुए कुछ यादें अपने ब्लाग में पाठकों के साथ साझा की हैं।
नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 140 फिल्मों में काम किया। गुरदासपुर से 4 बार भाजपा के सांसद रहे। उनके परिवार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण विनोद खन्ना पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।
दीपक दुआ को मिला अवार्ड

दीपक दुआ को मिला अवार्ड

फिल्म समीक्षक और पत्रकार दीपक दुआ को ‘बॉलीवुड सिने रिपोर्टर’ और ‘टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री’ की तरफ से फिल्म पत्रकारिता में उनके योगदान के श्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार मिला है।
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आमिर को यह पुरस्कार दिया।
पाकिस्तानी हिन्दू युवक को अमेरिकी पुरस्कार

पाकिस्तानी हिन्दू युवक को अमेरिकी पुरस्कार

पाकिस्तान के एक हिन्दू युवक को अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित इमरजिंग यंग लीडर्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।
राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार: अक्षय कुमार 'रुस्‍तम' के लिए 'बेस्‍ट एक्‍टर' चुने गए

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार: अक्षय कुमार 'रुस्‍तम' के लिए 'बेस्‍ट एक्‍टर' चुने गए

अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए इस साल के 'बेस्‍ट एक्‍टर' के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। सोनम कपूर की फिल्‍म 'नीरजा' को 'बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म' चुना गया है। पिछले साल सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म 'दंगल' में नन्‍हीं बबीता का किरदार निभाने वाली कश्‍मीरी अदाकारा जायरा वसीम को 'बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस' के लिए चुना गया है। अमिताभ बच्‍चन, तापसी पन्‍नू अभिनीत फिल्‍म 'पिंक' को सामाजिक विषयों पर सर्वेश्रेष्‍ठ फिल्‍म की श्रेणी में चुना गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement