Advertisement

Search Result : "नारायण पटेल"

नासा की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे 13 भारतीय

नासा की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे 13 भारतीय

भारत की ओर से चार छात्राओं समेत 13 इंजीनियरिंग छात्रों का एक दल नासा की प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। यह प्रतियोगिता रिमोट संचालित वाहनों को डिजाइन करने और बनाने को लेकर है।
जब ‘बेटे’ ने ‘आंटी’ स्मृति को दिया करारा जवाब

जब ‘बेटे’ ने ‘आंटी’ स्मृति को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया में कोई भी टिप्पणी करते समय कितना सावधान रहने की जरूरत है यह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को शायद अब समझ आ गया होगा। तीन दिन पहले अपने एक फॉलोअर को ईरानी ने एक टिप्पणी को लेकर व्याकरण का ज्ञान दिया था और दो दिन बाद उस फॉलोअर ने मंत्रीजी को स्पेलिंग का ज्ञान देकर हिसाब बराबर कर दिया।
जब जार्ज फर्नांडिस बन गए खुशवंत सिंह

जब जार्ज फर्नांडिस बन गए खुशवंत सिंह

आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण करना पड़ा था जबकि गिरफ्तारी के बाद वह तिहाड़ जेल में कैदियों को गीता के श्लोक सुनाते थे। फर्नांडिस के साथ जेल में रहे 76 साल के विजय नारायण ने पुरानी यादें ताजा करते हुए पीटीआई-भाषा को बताया, पुलिस हमें ढूंढ रही थी। हम न सिर्फ छिप रहे थे, बल्कि अपना काम भी कर रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज ने पगड़ी और दाढ़ी के साथ एक सिख का भेष धारण किया था। उन्होंने बाल बढ़ा लिए थे। वह मशहूर लेखक के नाम पर खुद को खुशवंत सिंह कहा करते थे।
न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया एक और इंडियन जीत रावल

न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया एक और इंडियन जीत रावल

न्यूजीलैंड ने भारत में जन्मे सलामी बल्लेबाज जीत रावल को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी चार टेस्ट के दौरे के लिये शुक्रवार को टीम में चुना। सोलह सदस्यीय टीम में रावल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक भी अंतरराष्टीय मैच नहीं खेला है। टीम में भारत में जन्मे स्पिनर ईश सोढ़ी की भी दो साल बाद वापसी हुई है। सत्ताईस वर्षीय रावल भारत में जूनियर खिलाड़ी थे और 2004 में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में बस गये थे।
महाराष्ट्र राज्यसभा : गोयल, चिदंबरम निर्विरोध

महाराष्ट्र राज्यसभा : गोयल, चिदंबरम निर्विरोध

इस बार के राज्यसभा चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं हो रहे हैं। इस बीच राहत की तरह केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण सामी होंगे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण सामी होंगे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

पुडुचेरी में कांग्रेस के अंदर मचा घमासान शांत हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायण सामी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
एके 47 राइफल खरीदना चाहता था आसाराम का शार्पशूटर: पुलिस

एके 47 राइफल खरीदना चाहता था आसाराम का शार्पशूटर: पुलिस

आसाराम के कथित अनुयायी कार्तिक हलदर ने एके 47 राइफल खरीदने की योजना बनाई थी ताकि वह अन्य गवाहों की भी हत्या कर सके। संदेह है कि आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार के दो मामलों के तीन प्रमुख गवाहों की गोली मारकर हत्या हलदर ने ही की है।
नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को आनंदी बेन ने बताया मीडिया की उपज

नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को आनंदी बेन ने बताया मीडिया की उपज

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को मीडिया की उपज करार दिया है। उन्होंने उनके और नितिन पटेल के सोमवार के दिल्ली दौरे को नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को मीडिया के दिमाग की उपज बताया है।
गुजरात में आनंदी बेन पटेल की हो सकती है छुट्टी

गुजरात में आनंदी बेन पटेल की हो सकती है छुट्टी

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार पटेल को उनके मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement