साल 2016 को फिल्म दंगल ने तो एक शानदार विदाई दी इसमें कोई दो राय नहीं है। अब नए साल 2017 में आने वाली, लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा की नई फिल्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर कुछ इसी तरह की उम्मीद संजोई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास पिछले 14 साल से वनवास भोग रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता को राहत दिलाने के लिये राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव एक जिम्मेदारी के तौर पर लड़ना होगा। मोदी ने एक बार फिर सबका साथ-सबका विकास का नारा बुलन्द करते हुए प्रदेश की जनता का आहवान किया कि वह जात-पात और अपने-पराये की भावना से उपर उठकर विकास के लिये भाजपा को वोट दे।
सरकार ने लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकखानों के जरिए परिचालित किसान विकास पत्रा जैसी अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर जनवरी-मार्च तिमाही में अपरिवर्तित रखने का आज निर्णय किया।
इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
कविता की एक पंक्ति है- 'आशा पर टिका है आकाश।’ किसी आधार, स्तंभ, जड़ों का कोई निशान नहीं मिलता। दुनिया में महान भारत ही ऐसा राष्ट्र है, जहां करोड़ों लोग युगों-युगों से अच्छे दिन, अच्छे फल, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूरी उम्मीद रखते हैं।
नये साल 2017 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिामूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है।
हवाई अड्डों की सुरक्षा कड़ी करने के क्रम में, समूचे देश में हवाईअड्डा कर्मचारियों को प्रतिष्ठान के अंदर-बाहर आने-जाने के लिए जरूरी एयरपोर्ट एंट्री पास (एईपी) हासिल करने के लिए अब आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।