Advertisement

Search Result : "नक्सल अटैक"

11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ताजा कड़ी में शनिवार को 11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने हथियार फेंककर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा समर्पण माना जा रहा है।
हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान के लिए द हार्ट एॅप

हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान के लिए द हार्ट एॅप

हृदय रोग ने हमारे देश में एक महामारी का रूप ले लिया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सन् 2020 में एक तिहाई मौत का कारण हार्टअटैक पाया गया है। विडम्बना यह है कि इस बीमारी से होने वाली अधिकतर मौतों को रोका जा सकता है, अगर लक्षणों को पहचान कर सही वक्त पर इलाज कर किया जाये।
बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गोलियों का सामना कर रही पुलिस अब इन्हीं नक्सलियों का घर बसाने जा रही है। राज्य का बस्तर जिला शनिवार को माओवादी जोड़े के विवाह का गवाह बनेगा। राज्य के अति नक्सल प्रभावित बस्तर जिले की पुलिस इन दिनों जिले के दरभा क्षेत्र की निवासी कोसी मरकाम और बीजापुर जिले के पोडियामी लक्ष्मण के विवाह की तैयारी में है। विवाह के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर के गांधी मैदान को तैयार किया गया है और समारोह के लिए मेहमानों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है।
‘तेजाब हमले के पीड़ितों का करो मुफ्त इलाज’

‘तेजाब हमले के पीड़ितों का करो मुफ्त इलाज’

सुप्रीम कोर्ट ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को पूर्व में जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप तेजाब हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजा, पुनर्वास और निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एम.वाई. इकबाल और न्यायमूर्ति सी नगप्पन की एक पीठ ने बिहार की तेजाब हमले की एक पीड़िता के मामले की सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।
माली अटैक: 170 बंधकों में से कई भारतीय, तीन को मारा

माली अटैक: 170 बंधकों में से कई भारतीय, तीन को मारा

अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में सशस्‍त्र आतंकियों ने रेडिसन ब्लू होटल में 170 लोगों को बंधक बना लिया है इनमें 15 भारतीय भी बताए जा रहे हैं। मुंबई के 26/11 हमले की तरह की घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। खबर है कि बंधक बनाए गए तीन लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है। बंधकों से कुरान की आयतें सुनाने को कहा जा रहा है और ऐसा करने वाले 15 लोगों को रिहा कर दिया है।
फ्रांस पर अब कैमिकल और बायो अटैक का खतरा

फ्रांस पर अब कैमिकल और बायो अटैक का खतरा

पिछले सप्‍ताह पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वॉल्स ने कैमिकल और बायोलॉजिकल हमले के खतरे से आगाह किया है। फ्रांस में आपातकाल की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर देश के संसद में जारी बहस के दौरान वाल्‍स ने यह आशंका जताई।
हार्ट अटैक के बाद दिल की मांसपेशियां फिर बना देगा यह प्रोटीन

हार्ट अटैक के बाद दिल की मांसपेशियां फिर बना देगा यह प्रोटीन

वैज्ञानिकों ने ऐसे प्रोटीन की पहचान की है जो दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी मांसपेशी की कोशिकाओं को फिर से बनाने में मदद करता है। अनुसंधाकर्ताओं ने यह भी बताया है कि हृदय के अंदर थोड़ी अधिक मात्रा में यह प्रोटीन रखा जाए तो चूहों और सुअरों में इससे न केवल हृदयघात के बाद दिल के कामकाज में सुधार होता है बल्कि उनके बचने की संभावना भी बढ़ जाती है।
वर्दी और बंदूक के लिए बनते हैं नक्सली: अध्ययन

वर्दी और बंदूक के लिए बनते हैं नक्सली: अध्ययन

नक्सल प्रभावित राज्यों में हुए एक अध्ययन के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नवयुवक सैनिकों की तरह पोशाक और हथियार के मोहवश नक्सल आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के रक्षा विज्ञान विभाग के प्रमुख गिरीश कांत पांडेय के नेतृत्व में शोधार्थियों का एक दल शोध कर रहा है और यह जानने का प्रयास कर रहा है कि युवा वर्ग नक्सली आंदोलन के प्रति क्यों आकर्षित हो रहे हैं।
नक्सल हमला, बीएसएफ के 3 जवानों समेत 4 की मौत

नक्सल हमला, बीएसएफ के 3 जवानों समेत 4 की मौत

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने आज बीएसएफ के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। बारूदी सुरंग से हुए विस्फोट में बीएसएफ के तीन जवानों समेत एक नागरिक की मौत हो गई है जबकि छह अन्य घायल हो गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement