पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कंपनी पर कुल जुर्माना, जो कि अप्रैल 2010 से छह वर्ष में इस परियोजना में प्रोडक्शन टारगेट से पीछे रहने के कारण, 3.02 अरब डॉलर का लगाया जा चुका है।
बनारस शहर का अपना मिजाज है। भोले की भांग है तो गंगा की निर्मलता भी। इस शहर के मिजाज में ही है, संस्कृति। इस शहर के लिए व्योमेश शुक्ल बहुत जाना पहचाना नाम है। रंगकर्मी, कवि, लेखक व्योमेश की टोपी में एक और पंख लगने जा रहा है। उनकी कविताएं अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक पार्क में बन रही दीवार पर अंकित होंगी।
राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
केंद्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के लिए रक्षा क्षेत्र के दरवाजे खोलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। लड़ाकू विमान औ पनडुब्बी जैसे डिफेंस प्लेेटफॉर्म बनाने के लिए घरेलू कंपनियां अब विदेशी कंपनियों से भागीदारी कर सकेंगी।
कनाडा के गायक जस्टिन बीबर आठ मई को मुंबई पहुंच रहे हैं। यहां वह अपने जियो जस्टिन बीबर पर्पस वर्ल्ड टूर के लिए आ रहे हैं। भारत में कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी वाइट फॉक्स इंडिया की है। तैयारियां पूरी हैं सिवाय इसके कि उनकी मेजबानी कौन करेगा।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला सदस्या नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है।
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मार्च तिमाही में 8151 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। जो अब तक का सर्वाधिक सालाना मुनाफा है।
फोर्ब्स पत्रिका ने आज एक नई जानकारी के साथ नई सूची जारी की है जिसमें अरबपतियों की संख्या मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्टीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री कल हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर पदार्था में बाबा रामदेव के पतंजलि फूड और हर्बल पार्क में नई इकाई का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय उनका पैर फिसल जाने से वह चोटिल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रवाना कर दिया गया था और अब वह बेहतर हैं।