महज बारह साल की एक मुस्लिम लड़की ने मुंबई में भगवत गीता पर आधारित एक प्रतियोगिता जीत कर धर्म के कई ठेकेदारों को आईना दिखाया है। मीरा रोड इलाके के एक स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा मरियम आसिफ सिद्दीकी ने प्रतियोगिता में शामिल हुए 4,500 बच्चों के बीच जीत हासिल की।
बांग्लादेश के 27 वर्षीय धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की हत्या के मामले में पुलिस ने मदरसा के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य की बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों छात्रों को बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
बांग्लादेश में असहमति की आवाजों पर लगातार हमले हो रहे हैँ। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक इस्लामिक कट्टरपंथियों ने वहां एक और ब्लॉगर की ढाका में हत्या कर दी है। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रहमान की हत्या पर दुख जताया है।
जबलपुर पुलिस ने एक चर्च और एक अन्य धार्मिक परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह व्यक्तियों को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने एजेंसी भाषा को बताया कि पुलिस ने एक कैथोलिक स्कूल और धार्मिक परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सईद मिर्जा का सिनेमा सामाजिक सरोकारों वाले सिनेमा के लिए जाना जाता है। भारतीय समानांतर सिनेमा के इस निर्देशक ने सलीम लंगड़े पे मत रो और अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जैसी कई महत्वपूर्ण फिल्में बनाई हैं।
भारत में भारत की बेटियों (इंडियाज डॉटर्स) पर बनी फिल्म देखना चाहे तो नहीं देख सकते, इस पर प्रतिबंध है। महाराष्ट्र में कोई गौ-मांस से बनी कोई डिश खाना चाहे, वह नहीं खा सकता, उसे बेचना चाहे नहीं बेच सकता-इस पर प्रतिबंध है। केरल या गुजरात में शराब का सेवन करना चाहे नहीं कर सकते, इस पर प्रतिबंध है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक बार फिर मदर टेरिसा के सेवा भाव को ईसाई धर्म परिवर्तन से जोड़ कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मदर टेरिसा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर सेवा के नाम पर धर्मपरिवर्तन किया जाएग, तो सेवा भाव का मान गिर जाता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस हालिया टिप्पणी का स्वागत किया है जिसमें मोदी ने धार्मिक आधार पर हिंसा की निंदा की थी और यह भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार सभी धर्मों को बराबर का सम्मान देगी।