Advertisement

Search Result : "धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं"

'सिर्फ हिंदू कट्टरपंथियों पर सवाल क्‍यों उठाते हैं सेक्‍युलर'

'सिर्फ हिंदू कट्टरपंथियों पर सवाल क्‍यों उठाते हैं सेक्‍युलर'

देश में असहिष्‍णुता पर छिड़ी बहस के बीच बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उनके विचार में भारत एक असहिष्णु देश नही है। लेकिन उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि देश में धर्मनिरपेक्ष लोग केवल हिंदू कट्टरपंथियों पर ही सवाल क्यों उठाते हैं, मुस्लिम कट्टरपंथियों को क्‍यों छोड़ देते हैं। तसलीमा ने कहा कि छद्म-धर्मनिरपेक्षता पर आधारित लोकतंत्र कभी सच्चा लोकतंत्र नहीं है।
जेटली के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

जेटली के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

डीडीसीए में कथित भ्रष्‍टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आज जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार छोड़ने पड़ी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
अपमान झेलने के बाद भी अंबेडकर ने देश नहीं छोड़ा: राजनाथ

अपमान झेलने के बाद भी अंबेडकर ने देश नहीं छोड़ा: राजनाथ

आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान की प्रस्‍तावना पर विवादित बयान देकर माहौल गरमा दिया।
दक्षिण का औरंगजेब था टीपू: पांचजन्य

दक्षिण का औरंगजेब था टीपू: पांचजन्य

टीपू सुल्तान को लेकर विवाद थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अब आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में छपे एक लेख में टीपू सुल्तान को दक्षिण भारत का औरंगजेब बताया गया है।
विद्या देवी भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति

विद्या देवी भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति

नेपाल की संसद ने कम्युनिस्ट नेता विद्या देवी भंडारी को नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है। बीते सितंबर में ही देश की संसद ने नेपाल ने नए संविधान को मंजूरी दी थी।
नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में सात वर्षों की सियासी कशमकश के बाद तैयार एेतिहासिक संविधान लागू हो गया है। इसके साथ ही नेपाल एक हिंदू राजशाही से पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र में परिवर्तित हो गया। लेकिन इसका विरोध करते हुए मधेसी समूह कई जगह हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें एक व्‍यक्ति के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति पर काबू पाने के लिए 14 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है।
नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव खारिज

नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव खारिज

नेपाल की संविधान सभा ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के प्रस्ताव को सख्ती से ठुकरा दिया और हिंदू बहुल इस हिमालयी देश के धर्मनिरपेक्ष बने रहने पर सहमति जताई। संविधान सभा के इस फैसले का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है।
रायबरेली में धर्मान्तरण पर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस

रायबरेली में धर्मान्तरण पर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस

उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में आज धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक प्रार्थना सभा में खूब हंगामा किया और सभा में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement