बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह को बिहार के बक्सर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
इंडिगो फ्लाइट की उड़ान के दौरान आईएसआईएस के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इंडिगो का विमान दुबई से केरल जा रहा था जिसमें आईएस के नारे लगने लगे। आनन फानन में विमान को उतारा गया।
एक महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गुरूवार को अदालत से जमानत मिल गई। लेकिन अदालत ने जमानत देने के साथ उन्हें आगाह किया कि वह शिकायतकर्ता से न तो संपर्क करें और न ही उसे धमकी दें।
सचमुच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने नया विधायी रिकार्ड बना दिया है। विभिन्न प्रदेशों में विधायक या सांसद सामान्यतः राजनीतिक आंदोलनों में गिरफ्तार होते रहे हैं और इक्का-दुक्का मामले गंभीर अपराध के सामने आते हैं। लेकिन दिल्ली में केवल डेढ़ वर्ष की अवधि में 10 विधायक हिंसा, तोड़-फोड़, पत्नी सहित महिलाओं पर उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बिहार में सीवान के भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को ट्रेन में 12 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हाजीपुर जीआरपी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले को तूल पकड़ता देख भाजप ने भी आनन फानन में टुन्ना लाल को सस्पेंड कर दिया है।
उन्होंने शराब तो पी ही, नशे की झोंक में ‘अपने नेता’ नीतीश कुमार के लिए जमकर अपशब्द कहे। कोई उनका वीडियो मोबाइल में बना रहा है- इसका होश भी उन्हें नहीं रहा। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बिहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नाम है- ललन राम। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक। वे औरंगाबाद से 2010-2015 की अवधि में विधायक रहे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सोमवार को सीबीआर्इ ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र कुमार पर बिना नीलामी के 50 करोड़ के ठेके देने का आरोप था।
दिल्ली में संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के एक समूह से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते समय पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।