भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वापसी करने वाले पार्थिव पटेल समझते हैं कि उन्हें कुछ समय के लिये विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठायेंगे ताकि विदेशी दौरों में वह दूसरे विकेटकीपर की जगह हासिल कर सकें।
भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों ने संघर्ष-विराम उल्लंघनों को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए आज फिर एक दूसरे के उप उच्चायुक्तों को तलब किया। वहीं भारत ने इस्लामाबाद में अपने आठ अधिकारियों की सूचना सार्वजनिक किए जाने के तरीके पर विरोध दर्ज कराया जिससे उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने कहा है कि जंगल का जीवंत अस्तित्व है और जंगल अपनी अभिव्यक्ति करता है बशर्ते हममें सुनने की क्षमता हो। तीन महत्वपूर्ण घटक- वन, जनजातीय वनवासी और वन्य जीव एक-दूसरे के पूरक हैं और प्रतिद्वन्द्वीं नहीं है। उन्होंने कहा कि वनों में बड़ी संख्या में पेडों को वनवासियों द्वारा नहीं गिराया जा रहा।
आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम कल जब कोलकाता में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत दर्ज कर आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल करना होगा। भारत को घरेलू मैदान पर अभी तक पिछले 12 मैचों में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा है, उसने इनमें से 10 में जीत दर्ज की हैं और दो ड्रा खेले हैं।
केरल के तट पर 2012 में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीनों में से एक मैसिमिलियानो लातोरे को आज उच्चतम न्यायालय से बड़ी राहत मिल गई। शीर्ष अदालत ने लातोरे को न्याय अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ न्यायाधिकरण का फैसला आने तक अपने देश में रहने की अनुमति दे दी।
मध्यप्रदेश की पुलिस गोली मारने में नंबर वन है। शांत मध्यप्रदेश की पुलिस के बारे में ऐसी सूचना लोगों को अवश्य आश्चर्य में डाल देगी। देश में मध्यप्रदेश की गणना उन राज्यों में होती है, जो आमतौर पर शान्त माने जाते हैं। लेकिन एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध के मामलों में मध्यप्रदेश शीर्ष पर नजर आता है।
अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस और स्वदेश में निर्मित युद्धपोत का आज जलावतरण करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि रडार की नजर से बच निकलने में सक्षम इस विध्वंसक युद्धपोत की तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जंगी जहाजों से की जा सकती है। परियोजना 15बी के तहत विशाखापत्तनम वर्ग के जहाज मोरमुगाओ का निर्माण सरकारी मझगांव डाॅक शिपयार्ड लिमिटेड (एमडीएल) ने किया है।
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद के प्रमोटर आचार्य बालकृष्ण देशभर के शीर्षस्थ अमीरों में शामिल हो गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट- 2016 में अमीर आदमियों की कतार में आचार्य बालकृष्ण को 25 वां स्थान मिला है। आचार्य बालकृष्ण रामदेव के सबसे भरोसेमंद शख्स हैं।