भारत ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में चौथा स्थान बरकार रखा है लेकिन फिलहाल इस एशियाई टीम से एक अंक पीछे इंग्लैंड के पास आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज शृंखला के दौरान आगे बढ़ने का मौका है।
बड़े स्तर पर कदाचार के मद्देनजर रद्द किए गए ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट 2015 को पुन: आयोजित कराने के लिए और अधिक समय मांगने संबंधी सीबीएसई की याचिका पर सुनवाई करने को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है।
दिल्ली में बलात्कार पीड़िता की ‘टू फिंगर जांच’ की अनुमति देने के एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने चौतरफा विरोध के बाद इससे हाथ पीछे खींच लिए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक दिन के लिए टल गया है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश जा रहे हैं इसलिए भारतीय टीम अब 7 जून के बजाय 8 जून को बांग्लादेश पहुंचेगी। दरअसल भारतीय टीम को 7 जून को ही ढाका के लिए रवाना होना था लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री भी वहां पहुंच रहे हैं।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने उन भारोत्तोलकों के कोचों पर दो साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जो पिछले कुछ महीनों के दौरान अलग-अलग चैंपियनशिप में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए थे।
एलेस्टर कुक ने शतकों का सूखा खत्म करते हुए इंग्लैंड की पारी को पूरी तरह ढहने से बचाया जिसके बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए।
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और तेजी से उभरते एच.एस. प्रणय ने क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में जीत दर्ज करके आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
चुनिंदा नायकों या खलनायकों की भूमिका पर जरूरत से ज्यादा जोर देने के कारण इतिहास का सम्यक विवेचन नहीं हो पाता। जैसे गांधी, नेहरू, पटेल, जिन्ना और माउंटबेटन पर ज्यादा जोर देने से हमें भारत विभाजन के बारे में कई जरूरी प्रश्नों के उत्तर नहीं मिलते। मसलन, देसी मुहावरे में आम जनता को अपनी बात समझाने में माहिर और उनमें आजादी के लिए माद्दा जगाने वाले गांधी अपने तमाम सद्प्रयासों के बावजूद नाजुक ऐतिहासिक मौके पर आम हिंदू-मुसलमान को एक-दूसरे के प्रति सांप्रदायिक दरार से बचने की बात समझाने में क्यों विफल रहे, नोआखली जैसी अपनी साक्षात उपस्थिति वाली जगह को छोडक़र? जिन्ना की महत्वकांक्षा और जिद को कितना भी दोष दें, कलकत्ता और अन्य जगहों का आम मुसलमान क्यों उनके उकसावे पर पाकिस्तान हासिल करने के लिए खून-खराबे पर उतारू हो गया?