करीब सौ साल पुरानी एक हवेली का पिछले दिनों ढह जाना भारत की कई फिल्मी हस्तियों को दुखी कर गया। इन लोगों में सायरा बानो भी शामिल हैं। हालांकि सायरा को इस हवेली के ढह जाने की सूचना थी। दरअसल यह हवेली पेशावर में भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारे दिलीप कुमार का पैतृक घर था।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
एमसीडी में आप और कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बुधवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आप विधायक अलका लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।
सुब्रत रॉय के सहारा समूह को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के एंबी वैली को नीलाम करने का सोमवार को आदेश दिया। कोर्ट की चेतावनी के बाद सहारा निवेशकों का पैसा नहीं लौटा रही थी। वैली की कीमत 39000 करोड़ रुपए है।