दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने रविवार को अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ अस्पताल में अपना जन्मदिन मनाया। बीमार होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था।
कभी भारतीय हाकी की दीवार कहे जाने वाले डिफेंडर दिलीप टिर्की नक्सलवाद की राह पर जा रहे आदिवासी युवाओं को बंदूक की बजाय हाकी स्टिक थामने के लिये प्रेरित कर रहे हैं और कभी हाकी की नर्सरी रहे इलाके में इसी प्रयास के तहत दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण हाकी टूर्नामेंट इस सप्ताह शुरू होगा।
वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पड़गांवकर का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। पड़गांवकर जम्मू-कश्मीर के संबंध में तीन सदस्यीय वार्ता समूह के सदस्य भी थे।
पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा है कि उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन की श्रंखला वेवार्ड पाइन्स की भूमिका का प्रस्ताव इससे जुड़ी चुनौतियों की वजह से स्वीकार किया था। इस साइंस-फिक्शन रोमांचक शृंखला के दूसरे सीजन में निम्रत ने रिबेका येडलीन की भूमिका निभाई थी। इसका प्रसारण इस साल मई से जुलाई तक हुआ था।
उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने में सफल रहे हैं। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती हुई 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस तरह अंबानी की परिसंपत्तियां एस्टोनिया की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर हो गई।
पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रदेश भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
किसी काम को करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। चंडीगढ़ की 100 वर्षीय महिला मान कौर ने इसे साबित कर दिया है जिन्होंने वेंकुवर में चल रहे अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में शॉटपुट, जेवलिन थ्रो और 100 की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने काले धन के इस्तेमाल पर रोक के लिए बनी विशेष सेल के महानिदेशक का पद भर दिया दिया है। यह पद एक साल से रिक्त पड़ा था।