कांग्रेस ने संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किए गए 21 आप विधायकों की सदस्यता खत्म करने के साथ ही नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी इस्तीफा मांगा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जब अलग राज्य की मांग कर रहे थे उस समय अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और तत्कालीन संप्रग सरकार को अलग राज्य बनाने का फैसला करना पड़ा। यह दावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने अपनी नई किताब ओल्ड हिस्टी एंड न्यू ज्योग्राफी - बाइफरकेटिंग आंध्र प्रदेश में किया गया है।
दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मेज पर चढ़ गए। गुप्ता के इस कृत्य की काफी आलोचना हुई और विधानसभाध्यक्ष राम निवास गोयल ने इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया और कहा कि इससे सदन की बदनामी हुई है।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों के मतदान के दिन शनिवार को यहां पूर्व के एक आपराधिक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है। राज्यसभा के चुनाव में विधानसभा में जाकर वोट डालना अनिवार्य है। लिहाजा चमरालिंडा के गिरफ्तार होने के बाद झामुमो का एक वोट कम हो जाएगा। इस गिरफ्तारी से विपक्ष झामुमो को नुकसान होने की आशंका है।
हरियाणा से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए हैं। चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव लड़ा था। चंद्रा की जीत में कांग्रेस विधायकों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के लिए होने वाले मतदान के दौरान क्रास वोटिंग ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की चिंता बढ़ा दी।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन और छह अंसतुष्ट कांग्रेस विधायक अगले माह रमजान समाप्त होने पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। इनमें बर्मन के विधायक पुत्र सुदीप शामिल हैं।
अगर तेलंगाना सरकार को एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से अनुमति मिल गई तो गुरुवार को हैदराबाद के हुसैनसागर तालाब के पास संजीवया पार्क पर 303 फीट यानि 92.35 मीटर का राष्ट्रीय झंडा हमेशा लहराएगा। यह देश का सबसेे ऊंचा झंडा होगा।
समाजवादी पार्टी से निष्कासित सीतापुर के विधायक रामपाल यादव भाजपा का दामन थामने का मन बना रहे हैं। रामपाल के करीबी लोगों का कहना है कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन्हें प्रताड़ित किया है उससे आहत विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।