वैज्ञानिकों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फर्जी अकाउंटों के नेटवर्क का खुलासा किया है, जिनमें सबसे बड़े नेटवर्क में करीबन साढ़े तीन लाख प्रोफाइल हैं।
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्विटर पर एक दूसरे पर जमकर शब्द बाण छोड़े। इसी कड़ी में सिंह ने आप प्रमुख को पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
ट्विटर पर सक्रिय होकर नागरिकों को मदद पहुंचाने में अग्रणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है। सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को भी जगह दी गई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया। अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने कई अपशब्दों भरे मैसेज ट्वीट कर दिए। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के तरफ से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कालेधन पर लगाम लगाने के लिए पीए नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 के नोट तो बड़ी आसानी से बंद कर दिए लेकिन इस फैसले के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। एक वेबसाइट के अनुसार आलम यह है कि पीएम मोदी की आलोचना करने वालों की संख्या बढ़ गई है। ट्विटर पर इस नाराजगी को आसानी से समझा जा सकता है।
केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रूपए के नोटों को अमान्य करने के फैसले से होने वाली असुविधाओं के कारण आम लोगों में जहां घबराहट पैदा हो गई, वहीं ट्विटर पर सक्रिय लोगाें ने सरकार के इस निर्णय और भविष्य में होने वाले असर पर खूब चुटकियां ली।
पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारेक फतह ने आज कहा कि भारत को पाकिस्तान से सारे संबंध तोड़ लेने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी देश से कोई भी कलाकार आईएसआई से मंजूरी के बिना भारत नहीं आता।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन फिल्म निर्माताओं को उन्हें काम देते समय लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
आप संयोजक द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर अपने प्रचार अभियान में मादक पदार्थ का रूपया इस्तेमाल करने का आरोप लगाये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह के बीच आज सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध छिड़ गया।