Advertisement

Search Result : "ट्रंप समर्थक"

ट्रंप का दावा उमर ने हमले के वक्‍त अल्‍लाह हू अकबर कहा, ओबामा से मांगा इस्‍तीफा

ट्रंप का दावा उमर ने हमले के वक्‍त अल्‍लाह हू अकबर कहा, ओबामा से मांगा इस्‍तीफा

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ओरलैंडो के एक गे क्लब में गोलीबारी की घटना को ‘कट्टर इस्लामी आतंकवाद’ की संज्ञा नहीं देने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का इस्तीफा मांगा है। दूसरी तरफ, उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन ने आतंकी समूहों को पराजित करने के लिए प्रयासों को तेज करने का समर्थन किया है। ट्रंप ने दावा किया कि ओरलैंडो के गे क्लब पर गोलीबारी करने वाले अफगान मूल के बंदूकधारी उमर मतीन ने हत्याओं को अंजाम देते समय ‘अल्ला हू अकबर’ कहा था।
चीन सबसे बड़ा उल्लंघन कर्ता देश: ट्रंप

चीन सबसे बड़ा उल्लंघन कर्ता देश: ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता देश है क्योंकि वह अमेरिका में अपने सामान भर रहा है, बौद्धिक संपदा चुरा रहा है और अपने यहां कारोबार कर रही अमेरिकी कंपनियों पर भारी-भरकम कर लगा रहा है।
हिलेरी ने रचा इतिहास, बनेगीं पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार

हिलेरी ने रचा इतिहास, बनेगीं पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार किसी प्रमुख पार्टी की उम्मीदवार बन इतिहास रचने जा रही हैं हिलेरी क्लिंटन। उन्होंने न्यूजर्सी और न्यू मैक्सिको प्राइमरी में निर्णायक जीत के बाद बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदारी की।
ट्रंप विरोधियों में शामिल हुईं मिशेल, बोलीं दीवारे नहीं बनाता अमेरिका

ट्रंप विरोधियों में शामिल हुईं मिशेल, बोलीं दीवारे नहीं बनाता अमेरिका

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी औपचारिक रूप से ट्रंप विरोधियों में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के भावी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को बाहर रखने के लिए दीवारें नहीं बनवाता है।
जोगी बोले, समर्थक चाहते हैं कि कांग्रेस को छोड़ो, नई पार्टी बनाओ

जोगी बोले, समर्थक चाहते हैं कि कांग्रेस को छोड़ो, नई पार्टी बनाओ

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सूबे में कांग्रेस को और हाशिए में ले जाने के लिए पूरी तरह मैदान में आ चुके हैं। वह प्रदेश में नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। उनकी राय हैै कि वह यह सब कार्यकर्ताओं की मांग पर कर रहे हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि कांग्रेस को छोड़ एक नई पार्टी बनाई जाए और राज्‍य की सत्‍ता में वापसी का प्रयास किया जाए।
सोशल मीडिया पर भिड़े खेर और नसीर  समर्थक

सोशल मीडिया पर भिड़े खेर और नसीर समर्थक

ए वेडनसडे फिल्म में साथ काम कर चुके अभिनेता अऩुपम खेर पर नसीरुद्दीन शाह के बीच ठन गई है। शाह ने खेर पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कभी कश्मीर में नहीं रहा वो आज कश्मीरी पंडितों की लड़ाई लड़ रहा है। जो कश्मीर में रहा ही नहीं वह अचानक से विस्थापित कैसे हो सकता है।
रैली स्थल पर ट्रंप के समर्थकों और विरोधियों में झड़प, 35 गिरफ्तार

रैली स्थल पर ट्रंप के समर्थकों और विरोधियों में झड़प, 35 गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह झड़प एक रैली स्थल के बाहर हुई जहां दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्लिमों पर ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का टिप्‍पणी से इनकार

मुस्लिमों पर ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का टिप्‍पणी से इनकार

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के उस विवादित प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश करने पर रोक लगाने की बात की थी।
ट्रंप ने जीता वाशिंगटन प्राइमरी, अब नामांकन से बस एक कदम दूर

ट्रंप ने जीता वाशिंगटन प्राइमरी, अब नामांकन से बस एक कदम दूर

किसी बड़े विरोध का सामना किए बिना डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन राज्य का प्राइमरी चुनाव जीत लिया और अब वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव नवंबर में होगा जिसमें ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन से होने की संभावना है।
ट्रंप बोले, मैं व्‍हाइट हाउस पहुंचा तो सुधर जाएगा चीन

ट्रंप बोले, मैं व्‍हाइट हाउस पहुंचा तो सुधर जाएगा चीन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगर राष्‍ट्रपति बने तो चीन और अमेरिका के संबंधों को नई दिशा मिल जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उनके व्हाइट हाउस पहुंचने पर आक्रामक और अड़ियल चीन सही ढंग से पेश आएगा और अमेरिका का मित्र हो जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement