Advertisement

Search Result : "ट्रंप प्रशासन का"

ट्रंप को नहीं है दक्षिण एशिया के सही हालात का अंदाजा : रिपोर्ट

ट्रंप को नहीं है दक्षिण एशिया के सही हालात का अंदाजा : रिपोर्ट

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशिया के हालात के बारे में ठोस जानकारी के बिना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की और इसका भारत को असहज संदेश जा सकता है। यह खबर अमेरिका की एक प्रमुख पत्रिका ने दी है।
प्रेसीडेंटशिप से पहले ट्रंप की कंपनी का धंधा चालू, मुंबई में 10 करोड़ का 1 फ्लैट

प्रेसीडेंटशिप से पहले ट्रंप की कंपनी का धंधा चालू, मुंबई में 10 करोड़ का 1 फ्लैट

नोटबंदी की मार के बीच देश में रियल स्टेट की हालत पतली है लेकिन मुंबई में आलीशान ट्रंप टावर का निर्माण किया जा रहा है। टावर को लोढ़ा गुप बना रहा है जिसमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी की भागीदारी है। दक्षिण मुंबई में वर्ली के पास पार्क एरिया के कांसेप्‍ट पर 7 एकड़ में तैयार हो रहे इस टावर की ऊंचाई 268 मीटर होगी। जो मुंबई के इमारतों में अपनी अलग तरह की पहचान बनाएगा। डोनाल्‍ड ट्रंप का नाम जुड़ने की वजह से यह देशभर में एक जाना माना टावर होगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने नवाज शरीफ की तारीफों के पुल बांधे

डोनाल्ड ट्रंप ने नवाज शरीफ की तारीफों के पुल बांधे

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तारीफों के पुल बांधते हुये कहा कि वह पाकिस्तान को उसकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हैं।
लाखों ने डाले हिलेरी के लिए अवैध वोटः ट्रंप

लाखों ने डाले हिलेरी के लिए अवैध वोटः ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभूतपूर्व आरोप लगाते हुए कहा है कि आठ नवंबर को हुए चुनाव में लाखों लोगों ने हिलेरी क्लिंटन के लिए अवैध मतदान किया और उन तीन राज्यों में गंभीर धांधली हुई जहां उन्हें (ट्रंप को) हार मिली थी। ट्रंप ने अपने इन दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि आप अवैध मतदान करने वाले लाखों लोगों के मतों को हटा दें तो वह अमेरिका के राष्टपति पद के चुनाव में लोकप्रिय मतों के मामले में भी विजयी रहते।
जेएनयू: कन्हैया सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

जेएनयू: कन्हैया सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

जेएनयू प्रशासन ने कथित देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया कुमार और उमर खालिद सहित 20 विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से कुछ दिन पूर्व प्रशासनिक भवन में कुलपति और अन्य अधिकारियों को अवैध रूप से बंधक बनाए जाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
अमेरिका: विस्कॉन्सिन में राष्ट्रपति चुनाव के मतों की फिर से होगी गणना

अमेरिका: विस्कॉन्सिन में राष्ट्रपति चुनाव के मतों की फिर से होगी गणना

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के तहत विस्कॉन्सिन प्रांत में पड़े मतों की गणना फिर से की जाएगी। इसको लेकर तीसरी पार्टी के उम्मीदवार की ओर से दो आवेदन मिले थे, जिन्होंने रूसी हैकरों द्वारा मतदाता प्रणाली में घुसपैठ करने की आशंका प्रकट की है।
स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्‍य सेन के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जाॅर्ज यो ने शुक्रवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
इतिहासकार का दावा, ट्रंप के दादा को जर्मनी से निकाला गया था

इतिहासकार का दावा, ट्रंप के दादा को जर्मनी से निकाला गया था

जर्मनी के एक इतिहासकार ने दावा किया है कि सन् 1900 की शुरूआत में अनिवार्य सैन्य सेवा करने में नाकाम रहने पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दादा को जर्मनी से बाहर निकाल दिया गया था।
निक्‍की हेली की नियुक्ति को सभी ने सराहा

निक्‍की हेली की नियुक्ति को सभी ने सराहा

संयुक्त राष्‍ट्र ने भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली को विश्व संगठन में अगला अमेरिकी दूत नामित किए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि यह भविष्य के लिए एक शुभ संकेत है। भारतीय अमेरीकियोंं ने भी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के इस कदम की प्रशंसा की है।
ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली को बनाया संयुक्त राष्ट्र में दूत

ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली को बनाया संयुक्त राष्ट्र में दूत

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement