भारत और आस्ट्रेलिया मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के रोमांच को आगे बढ़ाने के लिए कल जब रांची में तीसरे क्रिकेट टेस्ट में आमने सामने होंगे तो एक बार फिर आकर्षण का केंद्र पिच ही होगी।
महेंद्र सिंह धोनी ने यहां स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान नगाड़ा बजाया था और उनकी यह छवि सभी स्थानीय लोगों के जेहन में है लेकिन चार साल बाद अब यह शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है तो यहां का मूड बहुत ही फीका है।
आस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर नाथन लियोन ने आज कहा कि चार टेस्ट की मौजूदा श्रृंखला में दबाव भारत पर है और उन्होंने साथ ही पिछले दो मैचों में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के लिए अपनी टीम की तारीफ की। दो मैचों के बाद श्रृंखला 1-1 से बराबर है जबकि बाकी बचे दो मैच रांची और धर्मशाला में खेले जाने हैं।
संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में विभिन्न मसलों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है। संसद के इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है। विपक्ष जहां नोटबंदी से लेकर बजट के अन्य प्रस्तावों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं वहीं सरकार कई विधेयकों को लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम करेगी।
संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में सार्थक चर्चा की उम्मीद व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार पहल जीएसटी को इस सत्र में पूर्ण करने में सभी दलों का सहयोग मांगा।
रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भारतीय जोड़ी आज आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचने वाली स्पिनरों की पहली जोड़ी बनी। भारत ने कल बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन आस्टेलिया को 75 रन से हराया जिसके बाद जारी रैंकिंग में जडेजा ने शीर्ष पर मौजूद अश्विन की बराबरी कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने 36 रन पर छह विकेट चटकाकर भारत को आज दूसरी पारी में 274 रन पर समेट दिया। मेहमान टीम को बेंगलुरु टेस्ट में जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य मिला। जोश हेजलवुड (67 रन पर छह विकेट) और मिशेल स्टार्क (दो विकेट पर 74 रन) ने चौथे दिन पहले सत्र में भारतीय पारी को 97 .1 ओवर में समेटा।
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के जुझारू अर्धशतकों के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी रहा जिससे भारत ने बेंगलुरु में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जोरदार वापसी करते हुए 75 रन से जीत दर्ज करके चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।
उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ दिल्ली विधानसभा का पांच दिन का बजट सत्र आज शुरू हो गया। बैजल ने सरकार के काऱ्र्याों और उपलब्धियाोंं काो गिनाया। उन्हाेने पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभाला था जिसके बाद से यह उनका पहला अभिभाषण है।