Advertisement

Search Result : "टेस्ट कोहली"

राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

भारतीय टीम आगामी हफ्ते में जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिये यहां मैदान में उतरेगी तो इसमें अंपायरों की निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पहली बार ट्रायल आधार पर इस्तेमाल की जायेगी। बीसीसीआई हालांकि लंबे समय तक इस प्रणाली का विरोध करता रहा था।
जो रूट से मीलों आगे हैं विराट कोहली : पीटरसन

जो रूट से मीलों आगे हैं विराट कोहली : पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि जो रूट और विराट कोहली के बीच तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि भारतीय टेस्ट कप्तान आंकड़ों के मामले में यार्कशर के बल्लेबाज से मीलों आगे है। बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली की अक्सर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट से तुलना की जाती है जिसके बारे में पीटरसन का कहना है कि यह उचित तुलना नहीं है।
हार्दिक पंड्या को टेस्ट टीम में जगह, इशांत की वापसी

हार्दिक पंड्या को टेस्ट टीम में जगह, इशांत की वापसी

आलराउंडर हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से राजकोट में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि चिकनगुनिया से उबरने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।
टीम इंडिया और अश्विन आईसीसी टेस्ट सूची में शीर्ष पर कायम

टीम इंडिया और अश्विन आईसीसी टेस्ट सूची में शीर्ष पर कायम

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे भारत और इसके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है।
दिवाली पर एक साथ दिखे विराट-अनुष्का

दिवाली पर एक साथ दिखे विराट-अनुष्का

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक बार फिर साथ-साथ नजर आए। दिवाली की रात गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट के एफसी गोवा बनाम डेली डायनामोज के मैच में ये दोनों अपनी टीम एफसी गोवा की हौसला अफजाई करते नजर आए। एफसी गोवा में विराट कोहली की 12 प्रतिशत साभेदारी है।
मिश्रा के आगे कीवी ढेर, भारत ने रिकार्ड जीत से श्रृंखला जीती

मिश्रा के आगे कीवी ढेर, भारत ने रिकार्ड जीत से श्रृंखला जीती

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर अमित मिश्रा की फिरकी से भारत ने आज यहां न्यूजीलैंड को पांचवें और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट मैच में 190 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीतने के साथ देशवासियों को दीवाली की पूर्वसंध्या पर खूबसूरत तोहफा दिया।
गांगुली ने कहा, धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए

गांगुली ने कहा, धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
टीम इंडिया,  अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर

टीम इंडिया, अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में क्रमश: टीम और गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
विराट कोहली के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

विराट कोहली के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

मोहाली में खेले गये तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे हो गया है। भारत की इस जीत के नायक रहे विराट कोहली और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement