Advertisement

Search Result : "टी20 टूर्नामेंट"

पहले टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया

पहले टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया

विराट कोहली के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज आस्ट्रेलिया को 37 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
सानिया-हिंगिस सिडनी सेमीफाइनल में, रिकार्ड की बराबरी की

सानिया-हिंगिस सिडनी सेमीफाइनल में, रिकार्ड की बराबरी की

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने बुधवार को सिडनी में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके डब्ल्यूएटीए सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ महिला युगल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकार्ड की बराबरी भी की।
पीवी सिंधु ने लगातार तीसरी बार जीता मकाउ ओपन खिताब

पीवी सिंधु ने लगातार तीसरी बार जीता मकाउ ओपन खिताब

भारतीय स्टार शटलर पी वी सिंधु ने आज महिला एकल फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी को हराकर मकाउ ओपन ग्रांड प्रीक्स गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट को लगातार तीसरी बार जीत लिया है। सिंधु ने 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट को जीतकर खिताबी हैट्रिक पूरी की।
पाक को 6-2 से हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप

पाक को 6-2 से हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप

हरमनप्रीत सिंह के एक हैट्रिक सहित चार गोलों के दम पर भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6-2 से करारी मात देते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारत ने यह खिताब दूसरी बार जीता है।
टी20 विश्व कप 2016 तक टीम निदेशक बने रहेंगे शास्त्री

टी20 विश्व कप 2016 तक टीम निदेशक बने रहेंगे शास्त्री

बीसीसीआई ने सलाहकार समिति के सुझावों के आधार पर रवि शास्त्री को भारत में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक भारतीय क्रिकेट टीम का निदेशक बरकरार रखा है।
ईडन गार्डंस पर होगा 2016 टी20 विश्व कप फाइनल

ईडन गार्डंस पर होगा 2016 टी20 विश्व कप फाइनल

अगले साल 11 मार्च से तीन अप्रैल तक भारत के आठ शहरों में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा। मैच बेंगलूरू, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली और कोलकाता में होंगे।
आईपीएल की मार? चैंपियंस लीग टी20 तुरंत प्रभाव से बंद

आईपीएल की मार? चैंपियंस लीग टी20 तुरंत प्रभाव से बंद

दर्शकों के फीके रुझान को देखते हुए बीसीसीआई, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने चैंपियंस लीग टी20 को बंद करने का फैसला किया है।
दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के सात पदक पक्के

दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के सात पदक पक्के

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता एल देवेंद्रो सिंह (49 किलो) दोहा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए जबकि छह अन्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
क्रिकेटः मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने पर मौत

क्रिकेटः मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने पर मौत

क्रिकेट के मैदान पर एक होनहार क्रिकेटर खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस दफा हादसे के शिकार कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर अंकित केसरी हुए। तीन दिन पहले अंकित को सीएबी सीनियर नॉकआउट टूर्नामेंट में भवानीपुर क्लब के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। ऊंचा कैच लेने के लिए वह और उनका साथी आपस में टकरा गए। वह पिछले तीन दिन से अस्पताल में थे। कल उन्होंने रिकवरी के संकेत दिए लेकिन आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
सानिया ने करिअर का 25वां युगल खिताब जीता

सानिया ने करिअर का 25वां युगल खिताब जीता

सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ स्वप्निल शुरूआत जारी रखते हुए रविवार को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनके करियर का 25वां डब्ल्यूटीए युगल खिताब है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement