Advertisement

Search Result : "झारखंड के राज्यपाल का शोक"

जम्मू-कश्मीर में नहीं सुलझ रहा सरकार बनाने का मसला

जम्मू-कश्मीर में नहीं सुलझ रहा सरकार बनाने का मसला

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का रास्ता अभी उलझता ही जा रहा है। पीडीपी ने जो शर्तें रखी हैं उसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है। जिसे लेकर माना जा रहा है कि दोनों गठबंधन के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है।
अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की मजबूरी बताए केंद्रः सुप्रीम कोर्ट

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की मजबूरी बताए केंद्रः सुप्रीम कोर्ट

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ कांग्रेस की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है।
मल्लिका साराभाई ने शोक नहीं जताने पर की मोदी की आलोचना

मल्लिका साराभाई ने शोक नहीं जताने पर की मोदी की आलोचना

नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने उनकी मां मृणालिनी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह उनकी घृणा वाली मानसिकता दर्शाता है। मल्लिका ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गई थीं।
महबूबा से मिलीं सोनिया, मुफ्ती के निधन पर जताया शोक

महबूबा से मिलीं सोनिया, मुफ्ती के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास पर जाकर उनके पिता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।
सरकार गठन में देरी से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन

सरकार गठन में देरी से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया में लग रहे समय की वजह से राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया है।
नहीं रहे मुफ्ती सईद, महबूबा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना

नहीं रहे मुफ्ती सईद, महबूबा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का, प्लेटलेट्स के खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह जम्मू कश्मीर के शक्तिशाली अब्दुल्ला परिवार के साथ मुकाबला करने वाले ऐसे कुशल नेता थे जो देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री बने। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में पिछले साल एक मार्च को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाले सईद (79) ने पिछले कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर रहने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।
कोयला घोटाला: मनमोहन को गवाह बनाने की याचिका खारिज

कोयला घोटाला: मनमोहन को गवाह बनाने की याचिका खारिज

कोयला घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर तलब करने के लिए दायर एक याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। यह याचिका कोयला घोटाले के एक आरोपी की ओर से दायर की गई थी।
अरुणाचल मुद्दे पर कांग्रेस को मिला जदयू का साथ

अरुणाचल मुद्दे पर कांग्रेस को मिला जदयू का साथ

अरुणाचल प्रदेश में राज्यपाल की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भी संसद में हंगामा किया। कांग्रेस की मांग का जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने भी समर्थन किया है।
झारखंडः कांग्रेस ने लोहरदगा सीट राजग से छीनी

झारखंडः कांग्रेस ने लोहरदगा सीट राजग से छीनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा सुरक्षित विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसु) की उम्मीदवार नीरू शांति भगत को 23,288 मतों से हराकर यह सीट राजग से छीन ली।
कर्नाटक के लोकायुक्त का इस्तीफा

कर्नाटक के लोकायुक्त का इस्तीफा

कर्नाटक के लोकायुक्त वाई भास्कर राव ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा सोमवार को कर्नाटक लोकायुक्त के प्रभारी रजिस्ट्रार एन.एस. बालाकृष्‍ण ने राज्यपाल वजुभाई आर वाला को सौंपा। मंगलवार को राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement