Advertisement

Search Result : "जेएनयू विवाद"

विवाद पर एनआईएफटी चेयरमैन चौहान बोले, होशियार हूं, जल्‍द सीख जाऊंगा

विवाद पर एनआईएफटी चेयरमैन चौहान बोले, होशियार हूं, जल्‍द सीख जाऊंगा

भारतीय क्रिकेट के पुराने स्‍तंभ और दिल्‍ली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्‍यक्ष चेतन चौहान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकनोलॉजी का चेयरमैन बनाया गया है। इस पर उठे विवाद के बाद चेतन चौहान ने कहा है कि मेरे चेयरमैन बनने के मामले को इतना तूल क्‍यों दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि मैं होशियार आदमी हूं, पढ़ा लिखा आदमी हूं, मैं नहीं समझता कि मुझे सीखने में कोई ज्यादा समय लगेगा”।
अब नवाजुद्दीन की हरामखोर को पास करने से सेंसर बोर्ड का इनकार

अब नवाजुद्दीन की हरामखोर को पास करने से सेंसर बोर्ड का इनकार

फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर मचा बवाल अभी थम ही रहा था कि सेंसर बोर्ड द्वारा एक और फिल्म को पास करन से मना करने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत हरामखोर सेंसर बोर्ड के पास मुसीबत में फंस गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया है।
कैरानाः पूरा विवाद चुनाव के लिए

कैरानाः पूरा विवाद चुनाव के लिए

उत्तर प्रदेश के क़ैराना क़स्बे से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा राज्य की राजनीति को गर्माए हुए है। एक ओर पाँच सदस्यीय वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के एक दल ने क़स्बे का दौरा कर इसे भाजपा का राजनीतिक प्रपंच क़रार दे दिया है वहीं इस मुद्दे को भुनाने को भाजपा विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को बक़ायदा निर्भय यात्रा ही शुरू कर दी।
ओवैसी की तस्वीर वाला केक काट राज ठाकरे ने मनाया जन्मदिन

ओवैसी की तस्वीर वाला केक काट राज ठाकरे ने मनाया जन्मदिन

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटकर विवाद को अंजाम दे दिया है।
पठानकोट हमला: एनआईए प्रमुख के बयान पर छिड़ा विवाद

पठानकोट हमला: एनआईए प्रमुख के बयान पर छिड़ा विवाद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख शरद कुमार के एक बयान पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पैदा हो गया है। एनआईए प्रमुख ने कथित तौर बयान दिया था कि पठानकोट हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद की मदद में पाकिस्तान सरकार या इसकी किसी एजेंसी का कोई हाथ नहीं है।
एकनाथ खडसेः विवादों के मंत्री

एकनाथ खडसेः विवादों के मंत्री

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे एक के बाद एक विवादों से घिरते जा रहे हैं। खडसे पर पहले अंडरवल्र्ड सरगना दाउद इब्राहिम से फोन पर बातचीत का मामला सामने आया उसके तुरत बाद पत्नी और दामाद के नाम पर करोड़ों की जमीन खरीदने का भी आरोप लगा। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर खडसे का इस्तीफा मांग रही हैं वही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मुश्किलें भी बढ़ गई है।
गोवा सीएम का विवादित बयान, नाइजीरियाईयों के रवैये से लोगों में गुस्सा

गोवा सीएम का विवादित बयान, नाइजीरियाईयों के रवैये से लोगों में गुस्सा

देश में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए कुछ हमलों से हुए नुकसान को कम करने के केंद्र के प्रयासों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अपने एक बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया। हमलों के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए पारसेकर ने कहा कि नाइजीरियाइयों का व्यवहार अलग तरह का है। उनके अलग रवैये की वजह से आम लोगों में नाराजगी है।
केजरीवाल से विवाद पर आखिरकार मिला ईनाम, बस्‍सी यूपीएससी भेजे गए

केजरीवाल से विवाद पर आखिरकार मिला ईनाम, बस्‍सी यूपीएससी भेजे गए

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ विवाद करने का ईनाम आखिरकार दे ही दिया। उन्‍हें संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। बस्‍सी आम आदमी पार्टी व उसके नेता अरविंद केजरीवाल के हमेशा निशाने पर रहे।
जेएनयू: यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

जेएनयू: यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

करीब दो साल पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए अकबर चौधरी को विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच में इन आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
जेएनयू मामला : उमर और अनिर्वाण पर कार्रवाई दिल्‍ली कोर्ट ने रोकी

जेएनयू मामला : उमर और अनिर्वाण पर कार्रवाई दिल्‍ली कोर्ट ने रोकी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू के छात्राें उमर खालिद और अनिर्वाण भट्टाचार्य के खिलाफ संस्थान द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर शुक्रवार को, तब तक के लिए रोक लगा दी जब तक विश्वविद्यालय का अपीलीय प्राधिकरण फैसले के खिलाफ उनकी अपीलों पर कोई निर्णय नहीं कर लेता।
Advertisement
Advertisement
Advertisement