राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 91 वर्षों से अपनी पहचान रही खाकी निकर को छोड़कर अब अपने स्वयंसेवकों के लिए भूरे रंग की पतलून को गणवेश के रूप में मान्यता दे दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नागौर में चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन और सरकार की गतिविधियों से संघ नेताओं को अवगत कराया। साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति से भी अवगत कराया।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक नया आरोप सामने आया है। आरोप है कि उसने विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे धमकी दी थी जिसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसपर जुर्माना लगाया था। घटना 10 जून, 2015 की बताई गई है जब कन्हैया छात्रसंघ का अध्यक्ष नहीं था।
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आज कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार की अगर इतिहास से तुलना की जाए तो यह हिटलर के फासीवादी मॉडल से मिलती-जुलती होगी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर अपने हिंदू राष्ट्र का एजेंडा चलाने के लिए राष्ट्रवाद पर बहस खड़ी करने का आरोप लगाया।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदायूं जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को शनिवार को पार्टी की जिला इकाई से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर लगाई जा रही अटकलों का जवाब देते हुए जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज साफ कर दिया कि मुख्यधारा की राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।