Advertisement

Search Result : "जिला पंचायत सदस्य संगीता सेंगर"

सचिवालय भर्ती घोटाला: दिग्विजय सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

सचिवालय भर्ती घोटाला: दिग्विजय सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के भर्ती घोटाला मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भोपाल की एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला उस समय का है, जब सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा अनुदानकर्ताओं पर चरमपंथी विचारधारा का होने और दक्षिण चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित होने का आरोप लगाए जाने के बाद हिन्दू और भारत अध्ययन केन्द्र बनाने के लिए मिली 30 लाख डॉलर की अनुदान राशि वापस कर दी है।
प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त

प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सरकारी प्रसारक - दूरदर्शन एवं आकाशवाणी का संचालन करने वाले प्रसार भारती बोर्ड की अंशकालिक सदस्य नियुक्त की गई हैं।
समाज सुधार के काम को आगे बढ़ाती हैं खाप पंचायतें: सीएम खट्टर

समाज सुधार के काम को आगे बढ़ाती हैं खाप पंचायतें: सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि खाप पंचायतें समाज की उपयोगी संस्थाएं हैं जो समाज सुधार के काम को आगे बढ़ाती हैं। एकाध गलती के कारण खाप पंचायतों को पूरी तरह गलत नहीं ठहराया जा सकता। खट्टर ने कहा कि खाप पंचायतों का अपना मजबूत आधार है और उन पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
कामदुनी गैंगरेप-हत्या: तीन आरोपियों को फांसी, तीन को उम्रकैद

कामदुनी गैंगरेप-हत्या: तीन आरोपियों को फांसी, तीन को उम्रकैद

कामदुनी सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में अदालत ने आज तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने तीन अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी।
बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गोलियों का सामना कर रही पुलिस अब इन्हीं नक्सलियों का घर बसाने जा रही है। राज्य का बस्तर जिला शनिवार को माओवादी जोड़े के विवाह का गवाह बनेगा। राज्य के अति नक्सल प्रभावित बस्तर जिले की पुलिस इन दिनों जिले के दरभा क्षेत्र की निवासी कोसी मरकाम और बीजापुर जिले के पोडियामी लक्ष्मण के विवाह की तैयारी में है। विवाह के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर के गांधी मैदान को तैयार किया गया है और समारोह के लिए मेहमानों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है।
अखिलेश ने चार विधायकों सहित कई को पार्टी से निकाला

अखिलेश ने चार विधायकों सहित कई को पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के विरोध में खड़े चार विधायकों सहित कई नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
एक और विधायक को सपा ने पार्टी से निकाला

एक और विधायक को सपा ने पार्टी से निकाला

समाजवादी पार्टी में लगातार बागियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हालिया कार्रवाई सीतापुर के विधायक रामपाल यादव और उनके बेटे के खिलाफ की गई और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्‍या 12वीं पास ही लड़ पाएंगे हरियाणा में नगर निगम के चुनाव?

क्‍या 12वीं पास ही लड़ पाएंगे हरियाणा में नगर निगम के चुनाव?

हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने के बाद राज्‍य सरकार अब नगर निगमों के चुनावों के लिए भी 12वीं तक की शिक्षा को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।
अजहर की तीसरी शादी की चर्चा, सस्पेंस बरकरार

अजहर की तीसरी शादी की चर्चा, सस्पेंस बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कलात्मक बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। हैदराबाद के स्टाइलिश बल्लेबाज अजहरूद्दीन इस बार तीसरी शादी करने को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement