नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि बोको हरम के खिलाफ लड़ने के लिए उनके देश को अंतरराष्ट्रीय बल की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केन्या के एक विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को सोमालिया के शबाब इस्लामी समूह द्वारा किए गए नरसंहार में कम से कम 147 छात्र मारे गये। यह 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमलों के बाद देश में अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।
विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर घाटी में बाढ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर राहत अभियानों में अनावश्यक विलंब करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विधानसभा के बहिर्गमन कर दिया।
जम्मू के कुछ हिस्सों और घाटी के कई स्थानों में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन से मारे गए छह अन्य लोगों के शव मंगलवार को बरामद किए गए और इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में वर्षा और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 16 हो गई है।
बांग्लादेश में असहमति की आवाजों पर लगातार हमले हो रहे हैँ। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक इस्लामिक कट्टरपंथियों ने वहां एक और ब्लॉगर की ढाका में हत्या कर दी है। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रहमान की हत्या पर दुख जताया है।
विश्व कप क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 329 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान को राज्य में सीमा पार से घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए कहा जाना चाहिए क्योंकि शांति के लिए यह आवश्यक है। इसके एक दिन पहले ही उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों पर काबू पाने के लिए कहा था।
पाकिस्तान में हत्याओं के विभिन्न मामलों में मृत्युदंड प्राप्त चार कैदियों को फांसी दे दी गई है जबकि उस युवक की फांसी टाल दी गई जिसके परिवार ने आरोप लगाया था कि अपराध के समय युवक 14 वर्ष का था और उसे प्रताडि़त कर उससे अपराध स्वीकार कराया गया था।