पाकिस्तान ने कहा है कि सभी दया याचिकाओं के निपटारे तक भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं दी जाएगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक बयान में यह बात कही है।
अपने छह दिन के दौरे पर चार देशों की यात्रा के लिए निकले प्रधानमंत्री मोदी स्पेन पहुंच गए हैं। मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति मारियानो और वहां के किंग से राजधानी मैड्रिड में मुलाकात की है और कहा कि भारत और स्पेन एक दूसरे के हितों के लिए काम करेंगे।
भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी देने के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पहले चरण की लड़ाई हार चुके पाकिस्तान ने अब इस मामले में नया पैंतरा आजमाया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान में हाल में हुए आतंकी हमलों के बारे में जाधव उन्हें महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा है।
बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत में अप ने प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आज चार देशों की विदेश यात्रा पर जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म 'बेवॉच' लेकर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आने वाली हैं।
रातो रात बड़े फैसले लेने वाले योगी आदित्यनाथ के यूपी में ये कैसा अजब मामला सामने आया है। ये मामला कोई और नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर दौरे का है। जहां उनके मुसहर बस्ती के दौरे से पहले प्रशासन के आला अधिकारियों ने वहां साबुन, शैंपू और सेंट बांटे। साथ ही, साफ-सुथरा रहना को कहा।
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंच में हिस्सा नहीं लेने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह पीएम की ओर से दिए गए लंच में भी शामिल हुए।
कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की अंतरिम रोक को मानने से पाकिस्तान ने इंंकार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय का कहना है देश के अंदरुनी मामलों में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) दखल नहीं दे सकती। यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
भारत ने हेग की इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव के मामले में अपना पक्ष रख दिया है। भारत की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने आईसीजे में पैरवी की। उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान ने जबरन लिए गए इकबालिया बयान के आधार पर जाधव को फांसी की सजा सुना दी है। दूसरी ओर पाकिस्तान के वकील क्यू. सी. कुरैशी ने भारत के दावों को खारिज करते हुए कहा है जाधव के मामले में इकबालिया बयान का वीडियो पुख्ता सबूत है।