बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार को एक तगड़ा झटका लगा है। पटना हाई कोर्ट ने जीतन राम माझी के मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश के विधायक दल का नेता चुने जाने को अवैध बताया है। और फिलहाल इस पर रोक लगा दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां साम, दाम, दंड भेद के तहत हर दांव आजमा लेना चाह रही हैं। इसी कड़ी में आज डेरा सच्चा सौदा के विवादित प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर भले कानून बदला पर मिश्रा से संबंधित हितों के टकराव का एक नया विवाद आकार लेता दिख रहा है।