बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड में दिल्ली सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की दिल्ली सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है।
सारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा की जमानत खारिज करवाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज जहां कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया वहीं मित्रा आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।
मुंबई में एक साहित्य समारोह के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर हो रही बहस तब गरमा गई जब अनुपम खेर ने मंच से आरोप लगा दिया कि कार्यक्रम में किराए की भीड़ लाई गई है।
एक महिला के साथ कथित बदसलूकी और गाली गलौच करने के मामले में क्रिकेटर अमित मिश्रा को आज बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद मिश्रा की गिरफ्तारी हुई लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया ।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, संभवतः नीतीश और भारती यादव अपने दोस्त की शादी में जिस तरह डांस कर रहे थे उसने भारती के भाइयों विकास और विशाल को गुस्सा दिला दिया और उन्होंने नीतीश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
घरेलू हिंसा और पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार आप विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को अदालत ने आज जमानत दे दी। भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने यह मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा, जमानत याचिका मंजूर की जाती है। अदालत ने कल जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है।
पुलिस की तरफ से प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष विचारक बताए जा रहे कोबाड घांडी को दिल्ली की एक अदालत ने स्वास्थ्य आधार पर तीन महीने की जमानत दी है।
विवादों में घिरे आप विधायक सोमनाथ भारती सुप्रीम कोर्ट से किसी प्रकार की राहत पाने में आज नाकाम रहे। कोर्ट ने उन्हें घरेलू हिंसा एवं हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। भारती की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा एवं हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ भारती आज देर शाम पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दियाा है।
केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में आज इन आरोपों को खारिज किया कि बर्खास्त विशेष लोक अभियोजक रोहिणी सालियान को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों पर नरम रुख अपनाने को कहा गया था। गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अदालत से कहा, मुख्य आरोप यह है कि अभियोजक से नरम रुख अपनाने को कहा गया था। मैंने खुद दस्तावेजों को देखा है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।