प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का फैसला किया है, जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के भाजपा के कदम को गलत करार देते हुए पार्टी पर धनबल के जरिए जनादेश का हरण करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आज आरोप लगाया। राहुल ने गोवा की राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस के इस आरोप को कि भाजपा गोवा में जनादेश हरण की कोशिश कर रही है, को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को कहा कि यह कुछ ज्यादा है क्योंकि राज्यपाल 17 विधायकों के अल्पमत को सरकार गठन के लिए निमंत्रित नहीं कर सकती थीं।
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।