Advertisement

Search Result : "जताई आपत्ति"

राष्ट्रपति ने बाल अधिकारों के प्रति जताई प्रतिबद्घता

राष्ट्रपति ने बाल अधिकारों के प्रति जताई प्रतिबद्घता

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बाल अधिकार के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्घता जताई और कहा ‌कि इस समस्या का समाधान सभी को मिलकर करना होगा। प्रणब मुखर्जी ने यह बात राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो दिवसीय लॉरिएट्स एंड लीडर्स सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कही।
लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई निराशा

लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई निराशा

सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा जनवरी 2014 में कानून पारित किए जाने के बावजूद केंद्र द्वारा अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर आज निराशा व्यक्त की। प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष केंद्र ने दलील दी कि विपक्ष के सबसे बड़े राजनीतिक दल के नेता को चयन समिति में शामिल करने के लिए संसद में संशोधन विधेयक लंबित है। इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कानून में संशोधन नहीं करके संसद लोकपाल की नियुक्ति के प्रावधान को निरर्थक नहीं कर सकती है।
ट्रंप एवं पुतिन ने विश्‍व शांति के लिए काम करने पर जताई सहमति

ट्रंप एवं पुतिन ने विश्‍व शांति के लिए काम करने पर जताई सहमति

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को पहली बार फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के अत्यंत असंतोषजनक हालात को सामान्य करने को लेकर मिलकर काम करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
नोट बंद करने के फैसले पर मुलायम ने जताई असहमति

नोट बंद करने के फैसले पर मुलायम ने जताई असहमति

काला धन रोकने के सरकार के फैसले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने असहमति जताई है। उन्होने कहा कि इस फैसले को सरकार को एक सप्ताह के लिए टाल देना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
डोभाल-जांजुआ ने की बात, तनाव कम करने पर सहमति जताई : अजीज

डोभाल-जांजुआ ने की बात, तनाव कम करने पर सहमति जताई : अजीज

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों :एनएसए: ने फोन पर बात की है और नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने पर सहमति जताई है। उरी हमले और इसके बाद नियंत्रण रेखा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से लक्षित हमला :सर्जिकल स्टाइक: किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। हालिया तनाव के बीच दोनों एनएसए के बीच पहली बार बातचीत हुई है।
जीएसटी परिषद में अमित मित्र के नाम पर भाजपा शासित राज्यों को आपत्ति

जीएसटी परिषद में अमित मित्र के नाम पर भाजपा शासित राज्यों को आपत्ति

बंगाल विधानसभा में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) विधेयक पर मुहर नहीं लगने का खामियाजा वहां के वित्त मंत्री अमित मित्र को उठाना पड़ रहा है। जीएसटी परिषद में अमित मित्र को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिसे लेकर भाजपा शासित राज्यों ने आपत्ति जताई है। इन राज्यों को वित्तमंत्रियों ने आपत्ति जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है।
घर बैठे बिहार के माई बाप बनने की कोशिश कर रहे हैं काटजू: नीतीश

घर बैठे बिहार के माई बाप बनने की कोशिश कर रहे हैं काटजू: नीतीश

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू की बिहार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वह प्रदेश के माई बाप बनने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने सीपीईसी और आतंकवाद पर शी के समक्ष जताई चिंता

पीएम मोदी ने सीपीईसी और आतंकवाद पर शी के समक्ष जताई चिंता

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) और क्षेत्र से पैदा होने वाले आतंकवाद पर आज चीन के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के रणनीतिक हितों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
धर्मनिरपेक्षता को लेकर उपराष्ट्रपति ने जताई चिंता

धर्मनिरपेक्षता को लेकर उपराष्ट्रपति ने जताई चिंता

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता जीवन मूल्य और लक्ष्य के रूप में न सिर्फ हमारे संविधान में शामिल है बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत ने भी इसे संविधान के मूल ढांचे में शामिल किया है जिसे बदला नहीं जा सकता। इसके बावजूद इसके अर्थ और व्यावहारिक निहितार्थ को लेकर एक संदेह की स्थिति बनी रहती है।
स्वामी को जीएसटीएन के ढांचे पर आपत्ति, मोदी को लिखी चिट्ठी

स्वामी को जीएसटीएन के ढांचे पर आपत्ति, मोदी को लिखी चिट्ठी

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: के लेखे और संग्रहण के प्रबंधन और नियंत्रण के लिये संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन :संप्रग: सरकार के कार्यकाल में गठित कंपनी में निजी इकाइयाें की बहुलांश हिस्सेदारी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। स्वामी ने इस बारे में प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि इस कंपनी को सरकार के स्वामित्व वाले ढांचे में बदला जाना चाहिये।
Advertisement
Advertisement
Advertisement