अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने गुरुवार को एमबीबीएस एंट्रेंस के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सूरत गुजरात की रहने वाली 18 साल की निशिता पुरोहित ने पहली रैंक हासिल की है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के रिजल्ट पर लगी रोक को हटा दिया है। साथ ही, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे् लगा दिया है। सीबीएसई से मिली हरी झंडी के बाद अब सीबीएसई जल्द ही नीट के परिणाम घोषित कर देगा, जिसे cbseresults.nic.in पर देखा जा सकेगा।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2017 का परिणाम रविवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में चंडीगढ़ (पंचकुला) के सर्वेश मेहतानी ने पहला स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। सभी छात्र results.nic.in या results.gov.in पर भी रिजल्ट्स से जुड़े सभी अपडेट्स देख सकते हैं। इस बार 12वीं में 82.62% स्टू डेंट्स और 10वीं में 81.6% स्टू डेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में फतेहपुर की तेस्जवी ने टॉप किया है।
सीबीएसई के दसवी कक्षा के नतीजों में इस बार दिल्ली रीजन में 13.67 की गिरावट आई है। पिछली बार 91.0 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे लेकिन इस बार 78.09 फीसदी स्टूडेंट्स ही पास हो सके। शनिवार को घोषित नतीजों में त्रिवेंद्रम पहला स्थान पर रहा जबकि दूसरे नंबर पर चेन्नई और तीसरे पर इलाहाबाद रीजन रहा। दिल्ली चौथे स्थान पर अपनी जगह बना पाया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में ढांचागत और सांगठनिक बदलाव की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बुरे नहीं हैं हालांकि उत्तर प्रदेश में पार्टी कुछ नीचे रही।
रिलायंस घराने के दोनों भाइयों के बीच करीबी बढ़ने के फौरी नतीजे दिखने लगे हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन के बीच बढ़ती साझेदारी बाद बारी रक्षा उत्पादन सेक्टर की है। संकेत हैं कि टेलीकॉम सेक्टर को बड़े भाई मुकेश अंबानी के नेतृत्व में छोड़ छोटे भाई अनिल रक्षा उत्पादन की अपनी कंपनी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर माकपा नेतृत्व में अंदरूनी टकराव बढ़ रहा है। चुनाव नतीजों के बाद माकपा पोलित ब्यूरो की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं। दोनों ही बैठकों में जिस तरह बंगाल के खराब नतीजों का मुद्दा हावी रहा, उससे साफ है कि आगामी दिनों में टकराव और बढ़ेगा।
ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की आंधी में कांग्रेस और वाममोर्चा उखड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को मिले वोटों का प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने वाममोर्चा के वोटों में सेंध लगाई है। कई इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के वोट तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।