Advertisement

Search Result : "चेयरमैन"

पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

वर्षों से टाटा समूह से जुड़े एन. चंद्रशेखर ने आज समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह समूह को सभी कारोबारी क्षेत्रों में सबसे आगे रखेंगे।
विजय माल्या को कर्ज : आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

विजय माल्या को कर्ज : आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

भारत के शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा बैंकों से कर्ज लेकर न चुकाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों पर छापेमारी कर आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल समेत किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन और एयरलाइंस के ही तीन पूर्व कर्मचारियों को ‍गिरफ्तार किया है।
टीसीएस के मुनाफे में बेहिसाब बढ़ोतरी कराई थी चंद्रशेखरन ने

टीसीएस के मुनाफे में बेहिसाब बढ़ोतरी कराई थी चंद्रशेखरन ने

सॉफ्टवेयर और लोहा से नमक तक बनाने वाले देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा की धारक कंपनी टाटा संस ने समूह की एक कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन चंद्रशेखरन को अपना नया कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। चंद्रशेखरन को इस पद के सर्वाधिक उपयुक्त बताया जा रहा था और ‌आखिरकार उन्हें मेहनत का फल मिला है। खासबात यह है कि चंद्रशेखरन टाटा संस के पहले गैर पारसी चेयरमैन होंगे।
चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

साफ्टवेयर और लोहा से नमक तक बनाने वाले देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा की धारक कंपनी टाटा संस ने समूह की एक कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को अपना नया कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की।
टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक पद से हटाए गए मिस्त्री

टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक पद से हटाए गए मिस्त्री

साइरस मिस्त्री को शेयरधारकों के मतदान के बाद आज टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक पद से हटा दिया गया। टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें निदेशक मंडल से हटाया गया।
पंजाब चुनावः आम आदमी पार्टी की छठी सूची जारी

पंजाब चुनावः आम आदमी पार्टी की छठी सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने उम्मीद्वारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पांच नए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा पार्टी ने नकोदर सीट से एनआरआई सेल के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा और कांग्रेस से आप में शामिल हुए बल्लुआणा से गिरिराज राजौरा की सीट भी काट दी है। उनकी जगह सरवण सिंह हेयर को नकोदर में और सिमरजीत सिंह को बल्लुआणा से टिकट दी गई है।
चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में वेयर हाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बनने के लिए जयपुर के एक भाजपा नेता ने 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत दी। भाजपा नेता सीताराम को बाद में रिश्‍वतखोरी के आरोप में नई दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने राजस्‍थान के सांगानेर से पकड़ा है।
टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा समूह की प्रमुख धारक कंपनी टाटा संस ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर हमला बोलते हुए उन पर समूह का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वे समूह की प्रमुख कारोबारी कंपनियों पर अपना नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे थे।
टाटा की कंपनियों के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का मिस्त्री का इरादा नहीं : सूत्र

टाटा की कंपनियों के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का मिस्त्री का इरादा नहीं : सूत्र

टाटा समूह के चेयरमैन पद सेे हटाए गए साइरस मिस्त्री फिलहाल टाटा समूह में अपनी बाकी जगहों पर डटे हुए हैं और वह समूह की कारोबारी कंपनियों के चेयरमैन पद पर बने रहना चाहते हैं। इन कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स जैसे कई नाम शामिल जहां वह इस समय प्रमुख के पद पर हैं।
एस. रामादुरई हो सकते हैं टाटा संस के नए चेयरमैन, अटकलें तेज

एस. रामादुरई हो सकते हैं टाटा संस के नए चेयरमैन, अटकलें तेज

टाटा संस के चेयरमैन के पद से सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद समूह उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है। इसी क्रम में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व वाइस चेयरमैन एस. रामादुरई का नाम टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए में सामने आया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement